Shreyas Iyer's Response on On Vaibhav Sooryavanshi Debut Question: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर चुप्पी साध ली लेकिन कहा कि कुछ महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करना जरूरी है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिये सूर्यवंशी को टीम में शामिल किये जाने के बाद से उनके पदार्पण की मांग बढती जा रही है. अय्यर ने हालांकि कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिये सुरक्षित माहौल होना जरूरी है. 15 साल के सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने के लिये संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी को तोड़ना होगा. अय्यर ने पहले टी20 से पूर्व कहा ,‘‘ टीम में सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसा नहीं है कि एक ही खिलाड़ी अच्छा खेल रहा है.'
उन्होंने कहा ,‘‘ हमें मौके और सुरक्षा दोनों देने होंगे ताकि हर खिलाड़ी में आत्मविश्वास बना रहे. पिछला वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ियों को पता है कि टी20 कैसे खेलता जाता है. वे लगातार इस प्रारूप में भारत के स्तंभ रहे हैं और उनका समर्थन करना जरूरी है.' यह पूछने पर कि क्या सूर्यवंशी कल डेब्यू कर सकते हैं, अय्यर ने कहा ,‘‘ किसी को नहीं पता कि क्या होने वाला है , हमें भी नहीं पता कि हम क्या करेंगे..यह काफी गोपनीय है. '
CAPTAIN SHREYAS IYER ON VAIBHAV SOORYAVANSHI:
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 30, 2026
- "Each individual playing in the team has performed, it's not like one individual is performing. We've to build security & back our players at the same time, so they can gain confidence. Players who won us the last WC have a fair… pic.twitter.com/4bL4mXRUt0
🔴 SHREYAS IYER SHUTS DOWN VAIBHAV HYPE - I DON'T SEE IT 🤯
— Sam (@cricsam02) June 30, 2026
🎙️: When asked about hype surrounding Vaibhav Suryavanshi, Iyer responded - I'm not seeing any hype like that. I don't use Instagram, I don't follow social media, & I don't watch all that news.pic.twitter.com/ZstaWHEV6E
🚨 SHREYAS IYER ON VAIBHAV SOORYAVANSHI'S HYPE 👀
— Infinite Infos (@infiniteInfos) June 30, 2026
When asked about the buzz around Vaibhav Sooryavanshi, Shreyas Iyer gave a straightforward response:
🗣️ "I don't see that hype. I don't use Instagram, I don't follow social media, and I don't watch all that news."
A calm and…
When asked about hype around Vaibhav Sooryavanshi..
— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) June 30, 2026
Shreyas Iyer swag! 😀pic.twitter.com/dP9y3qNnT4
उन्होंने कहा ,‘‘ हम टीम में इस पर बात करते हैं. हम सभी को नहीं पता सकते कि क्या संयोजन लेकर उतरेंगे क्योंकि इससे विरोधी टीम को भी पता चल जायेगा.वह युवा खिलाड़ी है और जब भी उसे मौका मिलेगा, वह अच्छा खेलेगा.'' अय्यर ने इस बात से भी इनकार किया कि सूर्यवंशी के पदार्पण के लिये बाहर से भी मांग आ रही है." उन्होंने कहा ,‘‘ मैने ऐसा कुछ नहीं देखा । मुझे सच में नहीं पता. मैं समाचार नहीं देखता और न ही सोशल मीडिया.मैने कुछ नहीं सुना.''
आयरलैंड से सीरीज में मिली हार के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ यह शर्मनाक नहीं बल्कि दुखद थी क्योंकि हमने सोचा नहीं था कि आयरलैंड इतना अच्छा खेलेगा.'' उन्होंने कहा ,‘‘ उन्होंने हर विभाग में हमें कमतर साबित कर दिया. हम मैदान को भांपने और रणनीति बनाने के मामले में पीछे रह गए. हमने इस सीरीज से बहुत कुछ सीखा.''
ये भी पढ़ें- ओलंपिक में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? ऐसा है पूरा समीकरण
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरा करेगा तय रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? सुनील गावस्कर का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं