विज्ञापन

NZ vs SL, T20 World Cup: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ न्यूजीलैंड-श्रीलंका मुकाबला तो क्या होगा समीकरण?

NZ vs SL, T20 World Cup: कोलंबो में मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे. जहां मंगलवार शाम तक बारिश की कोई संभावना नहीं थी, वहीं बुधवार को मौसम में बदलाव हुआ और मैच के दौरान बारिश की संभावना है.

NZ vs SL, T20 World Cup: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ न्यूजीलैंड-श्रीलंका मुकाबला तो क्या होगा समीकरण?
New Zealand vs Sri Lanka T2 World Cup 2026
  • कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का महत्वपूर्ण मुकाबला होगा.
  • इस मैच की विजेता टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेगी, जिससे पाकिस्तान के भविष्य पर भी असर पड़ेगा.
  • मैच के दौरान बारिश की संभावना बढ़ गई है, जो खेल के परिणाम को प्रभावित कर सकती है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

NZ vs SL, T20 World Cup: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में जब श्रीलंका और न्यूजीलैंड बुधवार को आमने-सामने होंगे तो मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद होगी. जहां न्यूजीलैंड की जीत से उसके सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी, तो दूसरी तरफ श्रीलंका पर बाहर होने का खतरा होगा. सुपर-8 के लिए ग्रुप बी में मौजूद इंग्लैंड पहले ही नॉकआउच चरण में जगह बना चुकी है. अब श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दिलचस्प रेस है. आज के मुकाबले की विजेता टीम कौन की होगी, इससे पाकिस्तान के भविष्य की भी फैसला होगा. वहीं इस मुकाबले पर बारिश की संभावना है. कोलंबो में मंगलवार शाम तक बारिश की कोई संभावना नहीं थी, लेकिन बुधवार दोपहर के बाद मौसम तेजी से बदला और अब बारिश की संभावना नजर आ रही है.

क्या है मौसम की भविष्यवाणी?

कोलंबो में बुधवार को मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे. दोपहर से पहले बारिश की संभावना नहीं थी, लेकिन बाद में बारिश की संभावना बढ़ गई है. मैच के दौरान बारिश की संभावना 20 प्रतिशत है जो रात 10 बजे बढ़कर 30 प्रतिशत हो रही है. श्रीलंका के मौसम का कोई भरोसा नहीं है, ऐसे में संभव हो कि मैच के दौरान बारिश हो भी और नहीं भी. 

अगर हुई बारिश तो क्या?

हालांकि, अगर बारिश हुई तो फैंस के लिए चिंता की बात होगी. कोलंबो का ड्रेनेस सिस्टम अच्छा है. मैदान को पूरी तरह से ढक दिया जाता है. लेकिन मैच के शुरू होने के लिए जरूरी है कि बारिश बिल्कुल बंद हो. वहीं अगर बारिश होती है तो ग्रुप स्टेज की ही तरह इस मैच के लिए कोई रिजर्वडे नहीं है. हालांकि, अतिरिक्त समय जरूर है. अगर बारिश के कारण ओवरों में कटौती होती है तो अंपायरों की कोशिश होगी कि रिजल्ट के लिए कम से कम 5 ओवरों का समय हो. 

अगर रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?

अगर मैच रात 10:16 तक शुरू नहीं हो पाता है तो उसे रद्द कर दिया जाएगा. ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा. यह न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि फिर उसे अपने आखिरी मुकाबले में हर हाल में जीत चाहिए होगी. न्यूजीलैंड के 2 अंक होंगे. जबकि श्रीलंका को 1 अंक मिलेगा और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उसकी संभावनाओं को करारा झटका लगेगा.

अगर बारिश के कारण न्यूजीलैंड और श्रीलंका का मैच रद्द होता है तो न्यूजीलैंड को अपने आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को हराना होगा. अगर ऐसा हुआ तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका बाहर होंगे. लेकिन अगर न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली तो श्रीलंका या पाकिस्तान के बीच होने वाली मुकाबले की विजेता टीम सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी.

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK, T20 World Cup: हैरी ब्रूक का डबल धमाल, 50 गेंदों में ठोका शतक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले कप्तान

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: इंग्लैंड ने किया क्वालीफाई, सेमीफाइनल में रेस में ये तीन टीमें, ऐसा है पूरा गणित

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com