Delhi Auto Driver Viral Video: दिल्ली घूमने आए न्यूजीलैंड के पर्यटक डेविड जिओ के साथ हुई घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. डेविड एयरपोर्ट जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में एक ई-रिक्शा चालक ने उन्हें कथित एस्कॉर्ट सर्विस का ऑफर देना शुरू कर दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक 18 से 20 साल की लड़कियों का जिक्र करते हुए उन्हें पास के रेड लाइट एरिया चलने के लिए उकसा रहा था.
ये भी पढ़ें:-
जबरदस्ती का ऑफर और असहज माहौल (Forced Escort Offer in Delhi)
डेविड बार-बार नो कहते रहे, लेकिन चालक अपनी जिद पर अड़ा रहा. उसने कहा कि शायद वे दोबारा इंडिया न आएं, इसलिए मौका देख लें. यह लहजा न सिर्फ बेहूदा था, बल्कि देश की साख पर भी दाग जैसा लगा. डेविड ने पूरी बातचीत कैमरे में कैद कर ली और बाद में इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी.
सोशल मीडिया पर गुस्सा (Social Media Reaction and Demand for Action)
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने दिल्ली पुलिस से एक्शन लेने की मांग की. कई लोगों ने लिखा कि, ऐसे ऑटो ड्राइवर भारत की छवि खराब करते हैं. एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की, 'आपके अनुभव के लिए हमें खेद है. हम क्षमा चाहते हैं...यह एक शर्मनाक घटना थी जिससे हम सभी भारतीयों को दुख पहुंचा है. आशा है कि @delhi.police_official और @cmo.delhi तत्काल कदम उठाएंगे ताकि हर पर्यटक सुरक्षित महसूस करे और उसे सुखद अनुभव मिले.'

एक तीसरे व्यक्ति ने कहा, 'हेलो @DelhiPolice...कृपया इस मामले को तुरंत देखें. कृपया उसका पता लगाएं और इस रैकेट में फंसी महिलाओं को बचाएं. इस पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है.' एक चौथे व्यक्ति ने कहा, 'शर्मनाक और अस्वीकार्य. कमजोर लड़कियों का पैसों के लिए शोषण करना अमानवीय है. सख्त कार्रवाई की जरूरत है और ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए. संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि वे एक उदाहरण पेश करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.'
विदेशी पर्यटक के साथ बदसलूकी (Delhi e-rickshaw controversy)
डेविड ने अपनी पोस्ट में यह भी सलाह दी कि, दिल्ली में Uber जैसे भरोसेमंद ऐप का इस्तेमाल करना बेहतर है.यह मामला इसलिए अहम है, क्योंकि भारत की पहचान मेहमाननवाजी और तहजीब से होती है. हर साल लाखों विदेशी पर्यटक यहां आते हैं. ऐसे में कुछ लोगों की लालच भरी हरकतें पूरे मुल्क की इज्जत पर असर डालती हैं.
ये भी पढ़ें:-
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं