ICC Champions Trophy 2025, Pakistan vs New Zealand live Updates: वीरवार से शुरू हुई चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटक मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान का खराब आगाज हुआ है. और उसे पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के हाथोें 60 रन से हार का मुंह देखना पड़ा है. निश्चित तौर पर पाकिस्तान को जीत दर्ज करने के खासा एड़ी-चोटी का जोर लगाने की जरूरत थी, लेकिन बहुत ही हैरानी की बात रही कि उसके बल्लेबाज अपने जाने-पहचाने विकेट पर स्पिनरों के सामने भीगी बिल्ली बन गए. यह पिच बैटिंग के अनुकूल थी, लेकिन पाक बल्लेबाजों का रवैया हैरानी भरा रहा, तो वहीं 321 के स्कोर का मनोवैज्ञानिक दबाव भी उन पर साफ दिखाई पड़ा. पाकिस्तान की खराब शुरुआत (मोहम्मद शकील, 6 रन) के बीच बाबर आजम (64) ने अच्छे अर्द्धशतक से टीम को सहारा दिया, लेकिन पाकिस्तान को जिताने के लिए जैसी पारी की उनसे दरकार थी, उससे वह मीलों पीछे छूट गए. कप्तान मोहम्मद रिजवान (3) भी सस्ते में निपट गए, फखऱ जमां (24) भी बेबस दिखए. बीच में सलमान आगा (42) और फिर नंबर सात खुशदिल शाह (69) ने अर्द्धशतकीय पारी खेली, लेकिन यह साफ हो चुका था कि ये दोनों ही हारी हुई लड़ाई ही लड़ रहे थे. और पूरी टीम का जल्द ही 47.2 ओवरों में 260 पर बोरिया-बिस्तर बंध गया. विलियम ओराउरके और कप्तान मिचले सैंटनर तीन-तीन विकेट लिए, तो हेनरी के हिस्से में दो, नॉथन स्मिथ और ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट लिया.
Scorecard
इससे पहले न्यूजीलैंड ने मेजबानों के सामने जीत के लिए 321 रनों का लक्ष्य रखा है. पाकिस्तान से पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही, जब उसके शुरुआती तीन विकेट नियमित अंतराल पर सस्ते में ही पवेलियन लौट गए. डेवोन कॉनवे (10), केन विलियमसन (1) और डारेल मिशेल (10) के रूप में कीवी टीम को तीन झटके लगे, तो लगा कि न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं. लेकिन यहां से एक छोर पर ओवर विल यंग (107) और टॉम लैथम (118) ने खूंटा गाड़कर बल्लेबाजी की. इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदाीर की. निचले क्रम में प्लेन फिलिप्स (118 रन, 104 गेंद, 10 चौके 3 छक्के) ने अच्छे हाथ दिखाई. इसके न्यूजीलैंड टीम पाकिस्तान की घरेलू जमीन पर कोटे के 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 321 का लक्ष्य रखने में सफल रही. नसीम शाह और हैरिस रऊफ ने दो-दो , तो अबरार अहमद ने एक विकेट लिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस के दौरान बताया कि हारिस रऊफ फिट हैं और वो वापसी कर रहे हैं. जबकि रचिन रवींद्र जो ट्राई सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे, वो न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बने. बता दें, पाकिस्तान 29 सालों में यह पहली बार है किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. मैच में खेली दोनों टीमों की प्लेइंग XI इस प्रकार रहीं:
पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (सी), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के
Here are the live score and updates of ICC Champions Trophy opener between Pakistan and New Zealand:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं