विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2023

अब WTC Final में जलवा बिखेरने को तैयार, कोहली ने पोस्ट की तैयारी की तस्वीरें

WTC Final: जल्द ही भारतीय टीम फाइनल से पहले प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी. सभी खिलाड़ी भारत में फटाफट क्रिकेट खेलकर आ रहे हैं. ऐसे में साफ है कि सभी खिलाड़ियों के लिए जल्द से जल्द खुद को रेड-बॉल फौरमेट में ढालना बहुत ही बड़ा चैलेंज होने जा रहा है.

अब WTC Final में जलवा बिखेरने को तैयार, कोहली ने पोस्ट की तैयारी की तस्वीरें
WTC Final के लिए एकदम जोश में दिख रहे हैं कोहली
  • WTC Final मुकाबला 7 जून से
  • कोहली की विराट तैयारी
  • प्रैक्टिस की तस्वीरें देखिए
नई दिल्ली:

पिछले दिनों खत्म हुई IPL 2023 में जलवा बिखेरने और फिर से "पुराना रूप" हासिल करने के बाद अब पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर से WTC Final में जलवा बिखेरने को तैयार हैं. इसी हफ्ते 7 जून से शुरू होने जा रहे मेगा फाइनल के लिए कोहली टीम इंडिया के साथ लंदन में जमकर पसीना बहा रहे हैं. और कोहली ने नेट प्रैक्टिस की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जिसे उनके चाहने वाले पसंद कर रहे हैं और शेयर भी. वैसे विराट के साथ-साथ टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों ने भी नेट पर जमकर अभ्यास करना शुरू कर दिया है. जल्द ही भारतीय टीम फाइनल से पहले प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी. सभी खिलाड़ी भारत में फटाफट क्रिकेट खेलकर आ रहे हैं. ऐसे में साफ है कि सभी खिलाड़ियों के लिए जल्द से जल्द खुद को रेड-बॉल फौरमेट में ढालना बहुत ही बड़ा चैलेंज होने जा रहा है.

कुल मिलाकर कोहली इस मैच को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं. और आखिर हों भी क्यों न. जाहिर है कि आईपीएल में उन्हें वह टच मिल गया है, जिसे पर पिछले लंबे समय से खो बैठे थे. यही वजह है कि कॉन्फिडेंस आते ही कोहली सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं. 

सभी दिन...प्रत्येक दिन..और 24 घंटे...

चैंपियन की तैयारी..

--- ये भी पढ़ें ---

* "2019 विश्व कप से...", अंबाती रायडू के आईपीएल से रिटायरमेंट के बाद अनिल कुंबले का बड़ा बयान
* WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख पाएंगे IND -AUS के बीच का फाइनल, पूरी टीम, लाइव टेलीकास्ट और कौन होगा अंपायर, जानें सबकुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, India, Australia, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com