विज्ञापन

IND vs SA T20 WC 2026: अभिषेक शर्मा नहीं, ये खिलाड़ी है सबसे घातक 'हथियार', ड्राप करने का रिस्क नहीं लेंगे कोच गंभीर और कप्तान सूर्या

Tilak Varma Most T20I Runs vs South Africa; IND vs SA T20 World Cup 2026: सुपर 8 में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है और भारतीय बल्लेबाजों से बेहतर पारी की उम्मीद होगी.

IND vs SA T20 WC 2026: अभिषेक शर्मा नहीं, ये खिलाड़ी है सबसे घातक 'हथियार', ड्राप करने का रिस्क नहीं लेंगे कोच गंभीर और कप्तान सूर्या
Tilak Varma Most T20I Runs vs South Africa; IND vs SA T20 World Cup 2026: 

Tilak Varma Most T20I Runs vs South Africa; IND vs SA T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जब 22 फरवरी को भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी, तो सारा शोर अभिषेक शर्मा के स्ट्राइक रेट और ईशान किशन की आक्रामक बल्लेबाजी पर होगी, लेकिन अगर आप आंकड़ों की गहराई में जाएंगे, तो आपको समझ आएगा कि टीम इंडिया का असली 'मैच विनर' कोई और नहीं, बल्कि टीम के युवा स्टार तिलक वर्मा हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिलक के आंकड़े इतने खौफनाक हैं कि टीम मैनेजमेंट उन्हें ड्रॉप करने का रिस्क सपने में भी नहीं ले सकता.

अभिषेक का स्ट्राइक रेट अच्छा, तिलक का 'इम्पैक्ट' सबसे बड़ा

अक्सर चर्चा अभिषेक शर्मा के तूफानी बैटिंग और स्ट्राइक रेट की होती है, लेकिन मैच जिताने के लिए रफ्तार के साथ बड़ी पारियों की जरूरत होती है और इसलिए नंबर तीन पर तिलक वर्मा कितने अहम हैं वो हम सब जानते हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जो किया है, वह किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए एक मिसाल है क्योंकि तिलक इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

ये आंकड़े दे रहे हैं गवाही

तिलक वर्मा ने अफ्रिका के खिलाफ अब तक 10 मैचों में 496 रन कूटे हैं. यह आंकड़ा बताता है कि तिलक को दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की गति और उछाल से डर नहीं लगता. जहां अभिषेक ने 8 मैचों में 200 रन बनाए हैं, वहीं तिलक ने (496 रन) उनसे दोगुने से भी ज्यादा रन हैं. यह आंकड़ा ही तिलक वर्मा को प्लेइंग इलेवन का सबसे अहम हिस्सा बनाती है.

तिलक वर्मा क्यों हैं सबसे घातक हथियार?

तिलक के खेल की बात करें तो वो सिर्फ रन नहीं बनाते, बल्कि संकट के समय टीम को संभालते हैं और उन्होंने अपने बयान में कहा भी था की कप्तान सूर्या और तिलक टीम की जरुरत के हिसाब से बल्लेबाजी करेंगे. वहीं तिलक के बल्ले से 496 रनों का स्कोर यह साबित करता है कि वह दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी लाइनअप को पूरी तरह 'डीकोड' कर चुके हैं.

तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट (163.15) अभिषेक से थोड़ा कम जरूर है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में जो ठहराव और बड़े स्कोर बनाने की काबिलियत है जो टीम इंडिया को मजबूती देती है.

टीम इंडिया नहीं लेगी ड्रॉप करने का जोखिम

सुपर-8 के इस निर्णायक मोड़ पर कप्तान और कोच किसी भी ऐसे खिलाड़ी को बाहर नहीं बैठना चाहेंगे जिसका रिकॉर्ड विपक्षी टीम के खिलाफ इतना शानदार हो. तिलक वर्मा न सिर्फ रन मशीन हैं, बल्कि वह मध्यक्रम की वो रीढ़ हैं जिसके इर्द-गिर्द पूरी पारी बुनी जा सकती है. ऐसे में चर्चा भले ही किसी की भी हो, लेकिन कागजों पर और मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी चुनौती तिलक वर्मा ही रहने वाले हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com