विज्ञापन
35 minutes ago
नई दिल्ली:

दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ साउथ तक रैपिड रेल यानी नमो भारत का पूरा 82 किलोमीटर का रूट आज खुल जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली से मेरठ इस नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे, जो अभी दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक चल रही थी. पीएम मोदी मेरठ मेट्रो का भी उद्घाटन करेंगे, जो मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 12 स्टेशनों के बीच दौड़ेगी. 120 किलोमीटर की रफ्तार के साथ  मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज स्पीड वाली मेट्रो होगी. पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में एक रैली भी करेंगे.

प्रधानमंत्री ने 8 मार्च 2019 को  रैपिड रेल का शिलान्यास किया था. 20 अक्टूबर 2023 को 17 किमी का प्राथमिक खंड राष्ट्र को समर्पित किया गया. 2024 में विस्तार के बाद 5 जनवरी 2025 को ट्रेन दिल्ली पहुंची. 22 फरवरी को न्यू अशोक नगर से सराय काले खां (5 किमी) और मेरठ साउथ से मोदिपुरम (21 किमी) खंड के उद्घाटन के साथ पूरा कॉरिडोर चालू होने की संभावना है.

Namo Bharat Meerut Metro Live Updates: 

Meerut Metro LIVE: मेरठ मेट्रो का पूरा रूट जान लीजिए

Meerut Metro LIVE: मेरठ मेट्रो का पूरा रूट जानिए

दिल्ली से राजस्थान तक चलेगी रैपिड रेल, गुरुग्राम, रेवाड़ी से अलवर तक मिलेगी सुपरफास्ट स्पीड

Delhi Alwar RRTS Transit System: दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के बाद अब NCR में नमो भारत ट्रेन के नए रूट पर काम शुरू हो सकता है. ये दिल्ली से गुरुग्राम, रेवाड़ी होते हुए अलवर जिले तक जाएगा. दिल्ली से अलवर तक रैपिड रेल का ये रूट (Delhi-SNB-Alwar RRTS Corridor) करीब 199 किलोमीटर लंबा है, जो दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के दोगुने से भी अधिक है. ये सेमी हाईस्पीड रेल लाइन दिल्ली-गुरुग्राम-धारूहेड़ा-रेवाड़ी- एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बेहरोद) से राजस्थान के अलवर को जोड़ेंगी. ये परियोजना तीन चरणों में पूरी होगी और 4 स्टेशनों की अलग लिंक लाइन भी होगी. इसमें एलिवेटेड, अंडरग्राउंड और भूतल पर स्टेशन होंगे. जबकि धारूहेड़ा और अलवर में डिपो बनेगा.

केंद्र सरकार पूरे भारत में रेल संपर्क के तेजी से विस्तार के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार देश भर में रेल संपर्क के तेजी से विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है. मोदी ने कहा कि वह रविवार को मेरठ में देश की सबसे तेज 'मेरठ मेट्रो' और 'नमो भारत ट्रेन' का उद्घाटन करेंगे. 

उन्होंने कहा, 'इसके बाद मैं दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करूंगा, साथ ही 'नमो भारत रीजनल रेपिट ट्रांजिट सिस्टम' के दूसरे खंड की शुरुआत भी करूंगा. इस अवसर पर मुझे कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने का भी मौका मिलेगा. '

मेरठ में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने तैयारियों का जायजा लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे से एक दिन पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यहां तैयारियों की समीक्षा की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.  मुख्यमंत्री दोपहर करीब दो बजे शताब्दी नगर स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान सांसद अरुण गोविल भी उनके साथ मौजूद रहे.  मुख्यमंत्री ने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंधन और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com