विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2017

कोच अनिल कुंबले के साथ कोई विवाद नहीं, लोग कयासबाजी बंद करें : विराट कोहली

मैच से पहले प्रतिक्रिया देते हुए विराट ने कहा कि हमारा फोकस सिर्फ गेम पर है. पत्रकारों द्वारा कोच अनिल कुंबले और उनके बीच विवाद होने के संबंध में सवाल पर विराट ने कहा कि यह केवल मनगढंत बाते हैं.

कोच अनिल कुंबले के साथ कोई विवाद नहीं, लोग कयासबाजी बंद करें : विराट कोहली
विराट कोहली ने कहा कि हमारे बारे में बहुत सी बातें लिखी जा रही हैं....
  • भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया
  • कहा - हमारा फोकस गेम पर, हमारे बारे में मनगढंत बातें लिखी जा रही हैं
  • पाकिस्तान के साथ मैच के पर कोहली बोले - हम अपना स्वभाविक गेम खेलेंगे
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्‍तान के बीच 4 जून को होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के बहुप्रतिक्षित मैच से पहले प्रतिक्रिया देते हुए विराट ने कहा कि हमारा फोकस सिर्फ गेम पर है. पत्रकारों द्वारा कोच अनिल कुंबले और उनके बीच विवाद होने के संबंध में सवाल पर विराट ने कहा कि यह केवल मनगढ़ंत बातें हैं. मेरे और कोच अनिल कुंबले के बीच कोई विवाद नहीं है. हमारे बारे में बहुत सारी बातें लिखी जा रही हैं. लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं. 

मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए विराट ने कहा कि 'सहमति और असहमति का दौर चलता रहता है. अहमति सामान्य सी बात है. भारत में लोग खुद से ही ज्यादा सोच लेते हैं. मीडिया कुछ भी लिखता है लेकिन जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करता.'

पिछले एक साल तक कुंबले के साथ खेलने के अनुभव के बारे में उन्होंने कहा कि यह उनके साथ खेलना अच्छा रहा. कुंबले के साथ विवाद पर उन्होंने कहा कि मुझे जिस चीज का ज्ञान नहीं होता तो मैं कोई टिप्पणी नहीं करता. हमारे यहां लोग अपने आप कयासबाजी करते हैं. अगर आप कल कुछ लिखते हैं और अगर वह गलत हो जाता है तो फिर उसे स्वीकार करने का भी जिगर होना चाहिए. हमारे यहां गलत हो जाने पर कोई गलती नहीं मानता. अगर मैं गलत होता हूं तो उसे स्वीकार करता हूं. जिंदगी की हर परिस्थिति में आप हर जगह सहमत नहीं हो सकते. ये तो सामान्य मानव प्रकृति है.

पाकिस्तान के साथ बड़ा मैच के संबंध में कप्तान कोहली ने कहा कि हम अपना स्वभाविक खेल खेलेंगे. हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम किसके खिलाफ खेल रहे हैं. यह पूछे जाने पर कि कप्तान के रूप में आप रविवार के बड़े मैच को कैसे निपटेंगे तो विराट ने कहा कि मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचता. कप्तान होने के बारे में मैं कुछ ज्यादा नहीं सोचता. मेरी बल्लेबाजी पहले की तरह है. मैं दबाव में आने की बजाय अपने मजबूत पक्षों पर फोकस कर रहा हूं. मेरे लिए चाहे सामान्य मैच हो या बड़े टूर्नामेंट का मैच, सब बराबर है क्योंकि क्रिकेट में हर गेम महत्वपूर्ण होता है.'

पाकिस्तान के नए खिलाड़ियों के बारे में उन्होंने कहा कि वे परेशानी में डाल सकते हैं लेकिन हम उन्हें हल्के में नहीं लेंगे. हम टीम के रूप इस बात पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं कि हम क्या कर सकते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Anil Kumble, India Vs Pakistan Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com