विज्ञापन

सुरक्षा की गारंटी नहीं... वॉर्नर, स्मिथ के अलावा दूसरे विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान न जाने की मिली धमकी

PSL 2026: भू-राजनीतिक तनाव, सुरक्षा चिंताओं और यात्रा संबंधी चुनौतियों के कारण पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का भविष्य अनिश्चित है. पेशावर में होने वाले मैच खतरे में हैं.

सुरक्षा की गारंटी नहीं... वॉर्नर, स्मिथ के अलावा दूसरे विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान न जाने की मिली धमकी
PSL deals another shock: पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर मंडराया खतरा

Foreign players Warned Against Going To Pakistan For PSL: पाकिस्तान सुपरलीग का आगाज  26 मार्च को शुरू होने वाला है, लेकिन उससे पहले पीएसएल में विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर संशय बना हुआ है. दरअसल, पाकिस्तान में होने वाले पीएसएल टूर्नामेंट से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा संबंधी मुद्दे को लेकर नया खुलासा हुआ है. पाकिस्तान में हथियारबंद विरोधी गुटों ने एक बयान जारी कर पीएसएल मैचों में हिस्सा लेने वाले सभी विदेशी खिलाड़ियों से पाकिस्तान न आने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि उनकी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है और उन्हें नुकसान पहुंचने का खतरा है. इन हथियारबंद गुटों ने कहा कि वे क्रिकेट के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पाकिस्तान में मौजूदा सुरक्षा हालात इस खेल की मेज़बानी के लिए ठीक नहीं हैं.  इस्लामाबाद पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है. 

ये समस्याएं ऐसे समय में सामने आ रही हैं, जब लीग ईरान-इज़रायल-अमेरिका के बीच चल रहे व्यापक संघर्ष के कारण पैदा हुई यात्रा संबंधी चुनौतियों से भी जूझ रही है, जिससे विदेशी खिलाड़ियों के लिए इसमें हिस्सा लेना और भी मुश्किल हो गया है.  

Latest and Breaking News on NDTV

विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान की यात्रा न करने की धमकी

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े गुट जमात-उल-अहरार (JuA) ने लाहौर और कराची में होने वाले पीएसएल मैचों को लेकर धमकी भरा बयान जारी किया है, उन्होंने धककी देते हुए कहा है, "एक पीड़ित राष्ट्र के खंडहरों के बीच उत्सवों की कोई आत्मा नहीं होती. आज, पाकिस्तान के लोग..विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के लोग..सैन्य दमन और राज्य-प्रायोजित हिंसा के कारण अभूतपूर्व कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं.  जहां हमारी सड़कें हमारे प्रियजनों के जनाज़ों से भरी हैं और हमारी माताएं अपने बेटों के लापता होने का शोक मना रही हैं, वहीं पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का यह सुनियोजित तमाशा हमारी पीड़ा का एक क्रूर उपहास है.  जब पूरा क्षेत्र खून से लथपथ हों, ऐसे में इस तरह के उत्सवों का आयोजन करना हमारे "ज़ख्मों पर नमक छिड़कने" जैसा है, जिसे हम पूरी तरह से अस्वीकार करते हैं." 

उनके पोस्ट में आगे लिखा है, "हम PSL के सभी प्रतिभागियों..विशेष रूप से विदेशी खिलाड़ियों..को एक स्पष्ट और तत्काल संदेश देना चाहते हैं.देश की वर्तमान आंतरिक सुरक्षा और राजनीतिक स्थिति बेहद अस्थिर और डांवाडोल है. ऐसे माहौल में, जहां देश के बड़े हिस्सों में सैन्य अभियान और नागरिक अशांति हावी है, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती.  इन गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए, हम आपको सलाह देते हैं कि आप अपनी निजी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और तुरंत इस टूर्नामेंट से हट जाएं. वर्तमान में यहां का माहौल किसी भी शांतिपूर्ण खेल गतिविधि के लिए उपयुक्त नहीं है. 

Latest and Breaking News on NDTV

विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल, पीएसएल खटाई में

हालांकि दूसरी ओर PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग के लिए विदेशी खिलाड़ियों की यात्रा योजनाओं से जुड़ी चिंताओं को खारिज कर दिया है, भले ही खाड़ी क्षेत्र में अभी भी संघर्ष जारी है.अब ये देखना है कि आने वाले समय में विदेशी खिलाड़ी पीएसएल के लिए पाकिस्तान में जाने का फैसला करते हैं या नहीं, लेकिन जो भी धमकी भरे पत्र सामने आए हैं उससे यकीनन विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. 

क्या रद्द होगा पीएसएल ?

अब जब पाकिस्तान में आतंकी हमले की धमकी मिली है तो क्या पीएसएल रद्द होगा, इसको लेकर अब बातें शुरू हो गई है. क्योंकि डर के माहौल में खिलाड़ी पाकिस्तान जाने से मना कर सकते हैं. ऐसे में हो सकता है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पीएसएल रद्द करने का फैसला करना पड़े. 

ये भी पढ़ें-  IPL vs. PSL: पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ IPL में पहुंचे कई खिलाड़ी, मोहसिन नकवी को लगी मिर्ची, दे डाली ये धमकी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com