न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket) का 34 सदस्यीय दल शनिवार की रात को विशेष विमान से इस्लामाबाद से दुबई पहुंच गया है. टीम के सदस्य 24 घंटे तक पृथकवास पर रहेंगे जिसके बाद 24 सदस्य अगले सप्ताह तक वापस न्यूजीलैंड लौट जाएंगे. टीम के बाकी सदस्य यूएई में ही रहेंगे और 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड की टीम से जुड़ेंगे. बता दें कि सुरक्षा कारणों के चलते न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज को रद्द करके वापस स्वदेश लौटने का फैसला किया. जिसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेट में हड़कंप मच गया. अब जब कीवी टीम पाकिस्तान से निकल कर दुबई पहुंच गई है तो वेस्टइंडीज और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के दिग्गज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने ट्विटर पर इस पूरे घटना को लेकर मजाक किया है.
I'm going to Pakistan tomorrow, who coming with me?
— Chris Gayle (@henrygayle) September 18, 2021
दअरसल गेल ने केवल एक लाइन में एक ट्वीट किया है जो तुरंत ही वायरल हो रहा है. गेल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं कल (रविवार) को पाकिस्तान जा रहा हूँ, कौन-कौन मेरे साथ आ रहा है.' गेल का यह ट्वीट तेजी से वायरल हुआ है और फैन्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
see u there legend
— Mohammad Amir (@iamamirofficial) September 18, 2021
दरअसल गेल ने मजाक करते हुए यह ट्वीट किया है. इस समय गेल आईपीएल खेलने के लिए यूएई में हैं. माना जा रहा है कि गेल ने पाकिस्तान क्रिकेट को सपोर्ट करने के लिए यह ट्वीट किया है. जिसपर पाकिस्तानी फैन्स और कुछ क्रिकेटर भी रिएक्ट करते हुए ट्वीट कर रहे हैं. यूनिवर्स बॉस के ट्वीट पर मोहम्मद आमिर ने लिखा, पाकिस्तान में आपसे मिलूंगा.'
ये भी पढ़ें
* CSK vs MI: धोनी सेना के सामने होगी रोहित की सेना, किसमें कितना है दम, जानें टीमों की संभावित XI
* IPL 2021: एमएस धोनी ये प्रचंड हवाई शॉट मुंबई ही नहीं, बाकी टीमों को भी डराने के लिए काफी हैं, Video
* IPL: पहले फेज में बने रिकॉर्ड, किस खिलाड़ी ने जड़े शतक, सबसे ज्यादा विकेट, तेज अर्धशतक, IPL Point Table
इसके अलावा जब कीवी टीम पाकिस्तान छोड़कर यूएई गई तो पाकिस्तान के चीफ रमीज राजा ने एक वीडियो साझा किया और कहा कि यह यकीनन दिल को तोड़ने वाली बात है लेकिन हम पाकिस्तानी लोग इससे आगे पहले भी बढ़े हैं और खुद को संभाला भी है.
पाकिस्तानी बोर्ड के चीफ ने कहा कि हम इससे आगे बढ़ेंगे और दुनिया की बेस्ट क्रिकेट टीम बनेंगे, जिसके बाद पाकिस्तान में दूसरे देशों की टीम आने के लिए बेताब रहेगी. रमीज ने पाकिस्तानी फैन्स से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने के लिए कहा है. (भाषा के इनपुट के साथ)
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं