4.5 ओवर (0 रन) ओह!!! ब्यूटी!!! क्या कमाल की आउटस्विंगर थी गेंदबाज़ द्वारा| लाइन में आकर बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन फिर स्विंग हुई गेंद और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के दस्तानों की ओर निकल गई|
4.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
4.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
4.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
4.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रूबेन ट्रम्पेलमैन बोल्ड डेविड वीजे| सॉफ्ट डिसमिसल!! 18 रन बनाकर मार्टिन लौटे पवेलियन| वीजे के खाते में पहली सफलता| ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से आर्ने गए थे| एलिवेशन नहीं मिल पाया और गेंद सीधा फील्डर की गोद में चली गई जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| बाउंस कम था यहाँ पर इस वजह से भी ऊपर से नहीं निकल पाई गेंद| 30/1 न्यूजीलैंड|
3.6 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर वहां पर तैनात, दो ही रन मिल पाए| 4 के बाद 30/0 न्यूजीलैंड|
3.5 ओवर (0 रन) डॉट बॉल यहाँ पर आई| कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
3.4 ओवर (4 रन) चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
3.3 ओवर (1 रन) ओहोहो!!! बेहतरीन प्रयास कवर्स पर विलियम्स द्वारा| एक हाथ से छलांग लगाकर गेंद को रोका, लगभग कैच पकड़ लिया था लेकिन हाथों से टकराकर निकल गई गेंद| अगर ये चिपक जाती तो अब तक का सबसे शानदार कैच हो जाता| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को काफी कड़क तरीके से प्रहार किया था, एक ही रन मिल पाया|
3.2 ओवर (2 रन) पटकी हुई गेंद| मिड विकेट की दिशा में पुल किया, इस तरफ की बाउंड्री बड़ी है इस वजह से चौका तो नहीं जाएगा, दो ही रन मिलेगा|
3.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
2.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| 3 के बाद 21/0 न्यूजीलैंड|
2.5 ओवर (1 रन) चतुराई भरी गेंदबाजी, एक ही रन मिल पायेगा| मिस ऑन की तरफ खेला था और रन हासिल किया|
2.4 ओवर (1 रन) फुलर लेंथ गेंद को मिड ऑफ़ और कवर्स के बीच खेला, फील्डर ने पीछे भागते हुए उसे रोका, एक ही रन मिला|
2.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| कवर्स की दिशा में खेला|
2.2 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को बैकफुट से पंच किया ऑफ़ साइड पर, गैप मिला और सिंगल हासिल हुआ|
2.1 ओवर (3 रन) गुड लेंथ की गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर उसके पीछे भागे लेकिन तीन रनों से नहीं रोक सके|
1.6 ओवर (0 रन) ओह!! ये क्या हुआ, यही है वो टिपिकल शारजाह पिच जिसकी हम बात कर रहे थे| आधे पिच पर टप्पा खाई थी गेंद और उठी ही नहीं| वो तो अच्छा हुआ कि ऑफ़ स्टम्प के बाहर थी वरना खतरा हो सकता था| गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ दोनों ही मुस्कुराए|
1.5 ओवर (0 रन) अच्छा संपर्क हुआ ओस बार लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं|
1.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक कर दिया|
1.3 ओवर (4 रन) चौका! बढ़िया कवर ड्राइव!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं बन पाया और बाउंड्री हासिल हो गई|
1.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
1.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया|
दूसरे छोर से रुबेन ट्रम्पेलमैन...
0.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गेंद को कवर्स की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
0.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
0.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! इस मैच का पहला बाउंड्री!! ओहोहोहो! 86 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
0.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
0.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
0.1 ओवर (1 रन) ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ नामीबिया टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है, जबकि न्यूज़ीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का मार्टिन गप्टिल और डेरिल मिशेल के कन्धों पर होगा, जबकि नामीबिया के लिए पहला ओवर लेकर बर्नार्ड शोल्ट्ज़ तैयार...
राष्ट्रगान जारी है...
(playing 11 ) नामीबिया (प्लेइंग इलेवन) - स्टीफ़न बार्ड, क्रेग विलियम्स, गेरहार्ड इरास्मस, डेविड विसे, जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन, माइकल वैन लिंगेन, कार्ल बिरकेनस्टॉक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़
(playing 11 ) न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन) - मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट
टॉस पर केन विलियमसन ने कहा कि कोई बात नहीं है, टॉस हमारे पक्ष में नहीं गया तो कोई बात नहीं| इस पिक पर अब हमें साझेदारियां ढूँढनी होगी| ये टिपिकल शारजाह विकेट लगता है। महत्वपूर्ण है कि हमें पहले कुछ साझेदारियां बनानी होंगी और फिर उसे आगे बढ़ाना होगा। कुछ खामियां मिली हैं लेकिन अब तक बहुत अच्छी हैं। लड़के ठीक जा रहे हैं। हम सेम टीम के साथ बजा रहे हैंं|
नामीबिया के कप्तान एरासमस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है| आगे कहा कि पिच बहुत अच्छी लग रही है, बचाव करना मुश्किल है। उम्मीद है कि हम बाद में पीछा करने में सफल होंगे। यह कठिन रहा है लेकिन हमें इसकी आदत हो गई है। यह अब तक एक अच्छा टूर्नामेंट रहा है। आज एक बेहतर जाना चाहेंगे। हमारे लिए आज के मुकाबले में दो बदलाव किये गए हैं।
टॉस – नामीबिया ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ियों को वार्म अप करते हुए देख सकते हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं..
हैलो एंड वेलकम दोस्तों!! स्वागत है आपका हमारे साथ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 स्टेज में जिसका आप सभी को बेसब्री से इंतज़ार था| सुपर12 में आज का न्यूजीलैंड और नामीबिया के बीच होना है| शारजाह के मैदान में आज इन दो टीमों के बीच होगा घमासान| न्यूजीलैंड के लिए अभी दोनों ही बचे हुए मुकाबले करो और मरो वाले होंगे अगर उन्हें सेमी फाइनल में पहुंचना है तो वहीँ नामीबिया के लिए ये सफर कबका समाप्त हो चुका है और वो आज अपने मान-सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरेंगे| अब अगर आज के अहम खिलाड़ियों पर नज़र डाले तो आज के इस मुकाबले में फर्क पैदा कर सकते हैं तो उनमें गप्टिल, विलियमसन, फिलिप्स, बार्ड और वीजे पर काफी दारोमदार होगा| लेकिन दूसरी ओर इश सोढ़ी जिस शानदार फॉर्म में हैं आज उससे पूरी नामीबिया टीम होशियार रहना चाहेगी| बल्लेबाज़ी के साथ-साथ इन दोनों टीमों की गेंदबाजी में भी काफी दम है| तो मैं तो तैयार हूँ एक रोमांचक मुकाबले के लिए| क्या आप तैयार हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
4.6 ओवर (4 रन) चौका! शानदार टाइमिंग| सिर्फ गैप ढूँढने की देर थी बीएस, एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया| 5 के बाद 36/1 न्यूजीलैंड|