विज्ञापन
7 years ago

New Zealand vs India 3rd ODI: न्‍यूजीलैंड ने टी20 सीरीज में म‍िली 5-0 की करारी हार के बाद अपने प्रदर्शन के स्‍तर को ऊपर उठाया और व‍िराट कोहली की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम का तीन मैचों की वनडे सीरीज में 'सफाया' कर द‍िया है. सीरीज के तीसरे मैच में न्‍यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 5 व‍िकेट से मात दी और सीरीज 3-0 के अंतर से अपने नाम कर ली. माउंट मोनगानुई पर खेले गए इस मैच में न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन व‍िल‍ियमसन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला क‍िया. मैच में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ने केएल राहुल (KL Rahul) के शतक (112 रन ) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)  के अर्धशतक (62 रन) की बदौलत 50 ओवर में 7 व‍िकेट पर 296 रन बनाए थे. भारत के सम्‍मानजनक स्‍कोर का अंदाज न्‍यूजीलैंड ने पेशेवर अंदाज में क‍िया. ओपनर मार्ट‍िन गप्‍ट‍िल (66), हेनरी न‍िकोल्‍स (80) और ऑलराउंडर कॉल‍िन ड‍ि ग्रैंहडोम के अर्धशतकों (28 गेंदों पर नाबाद 58 रन) की मदद से टारगेट 47.1 ओवर में 5 व‍िकेट खोकर हास‍िल कर ल‍िया. गप्‍ट‍िल और न‍िकोल्‍स के बीच पहले व‍िकेट के ल‍िए हुई 106 रन की साझेदारी के बाद भारत ने जल्‍दी-जल्‍दी कुछ व‍िकेट ल‍िए लेक‍िन ग्रैंडहोम ने 28 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्‍कों की मदद से नाबाद 58 रन की पारी खेलते हुए टॉम लैथम के साथ टीम को जीत तक पहुंचा द‍िया. लैथम 34 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे. भारतीय टीम ने करीब 31 वर्ष के बाद क‍िसी टीम के ख‍िलाफ एकतरफा अंतर से वनडे सीरीज हारी है. टीम आख‍िरी बार वर्ष 1988-89 में वेस्‍टइंडीज के ख‍िलाफ 5-0 के एकतरफा अंतर से सीरीज हारी थी..न्‍यूजीलैंड के हेनरी न‍िकोल्‍स को मैन ऑफ द मैच घोष‍ित क‍िया गया जबक‍ि रॉस टेलर मैन ऑफ द सीरीज रहे. न्‍यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप करके पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम के हाथों हुई 'एकतरफा हार' का बदला चुका ल‍िया.

SCORECARD

COMMENTARY

SEE MATCH GRAPHICS

Cricket Score Updates Between New Zealand vs India 3rd ODI, straight from Bay Oval,Mount Maunganui

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 02/11/2020 Nzin02112020190976, New Zealand Vs India 2020, Cricket, Live Score, Live Cricket Score, Live Blogs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com