विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2022

ट्रेंट बोल्ट और सोफी डिवाइन को मिला खास सम्मान, बनें इस साल के सर्वश्रेष्ठ T20I क्रिकेटर, पढ़ें पूरी खबर

न्यूजीलैंड की पुरुष राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ ट्रेंट बोल्ट और महिला राष्ट्रीय टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट पुरस्कारों में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में शानदार प्रदर्शन के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ T20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का पुरस्कार जीता.

ट्रेंट बोल्ट और सोफी डिवाइन को मिला खास सम्मान, बनें इस साल के सर्वश्रेष्ठ T20I क्रिकेटर, पढ़ें पूरी खबर
कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट
  • ट्रेंट बोल्ट और सोफी डिवाइन को मिला खास सम्मान
  • न्यूजीलैंड क्रिकेट पुरस्कार वितरण में बनें T20I के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
  • बोल्ट इस रेस में टिम साउथी, डेवोन कॉनवे और ईश सोढ़ी को पछाड़ा
वेलिंगटन:

न्यूजीलैंड की पुरुष राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ ट्रेंट बोल्ट और महिला राष्ट्रीय टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट पुरस्कारों में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में शानदार प्रदर्शन के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का पुरस्कार जीता. ये पुरस्कार तीन दिन तक आनलाइन समारोह में दिए जाएंगे. पिछले साल यूएई में टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए बोल्ट को यह पुरस्कार दिया गया. न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी. बोल्ट ने अपनी टीम के फाइनल तक के सफर में अहम भूमिका निभाते हुए टूर्नामेंट में 13 विकेट चटकाए थे. बोल्ट ने इन पुरस्कारों की दौड़ में साथी तेज गेंदबाज टिम साउथी, डेवोन कॉनवे और ईश सोढ़ी को पछाड़ा. 

IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

अभी इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे बोल्ट ने कहा, ‘‘यह काफी मायने रखता है. टी20 ऐसा प्रारूप है जिसका मैं काफी लुत्फ उठाता हूं और बेहतर गेंदबाज बनने के लिए लगातार अपने खेल से सामंजस्य बैठाने का प्रयास करता हूं. यह पुरस्कार जीतना विशेष है.'' दूसरी तरफ सोफी ने लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला टी20 खिलाड़ी का पुरस्कार जीता. उन्होंने चार मैच में 29.50 की औसत से 118 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 113.46 रहा. उनका शीर्ष स्कोर होव में इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन रहा.

बड़ी अनोखी है कोहली और जडेजा की दोस्ती, मिलते ही एक दूसरे को गले से लगाकर झूमे खिलाड़ी, देखें Video

सर्वश्रेष्ठ प्रशंसक लम्हा क्राइस्टचर्च टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम टेस्ट के साथ संन्यास ले रहे रोस टेलर के अंतिम विकेट को चुना गया. मेली केर और माइकल ब्रेसवेल को वेलिंगटन की ओर से शानदार प्रदर्शन के लिए अपने अपने वर्ग में ‘सुपर स्मैश प्लेयर आफ द ईयर' चुना गया. बुधवार को पुरस्कारों के दूसरे दिन प्रथम श्रेणी और घरेलू बल्लेबाजी और गेंदबाजी कप के अलावा साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चुने जाएंगे. साल के सर्वश्रेष्ठ अंपायर का पुरस्कार भी दिया जाएगा.

गुरुवार को पुरस्कारों के अंतिम दिन महिला और पुरुष वर्ग में साल के सर्वश्रेष्ठ घरेलू खिलाड़ी, साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी, क्रिकेट के प्रति अभूतपूर्व सेवा के लिए बर्ट सुटक्लिफ पदक और शीर्ष खेल पुरस्कार सर रिचर्ड हेडली पदक दिया जाएगा.


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand, Trent Alexander Boult, Sophie Frances Monique Devine, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com