- ब्रिटिश सरकार ने इंडिया-यूके वीक ऑफ स्पोर्ट शुरू किया
- नीरज चोपड़ा और दिनेश कार्तिक होंगे समारोह का हिस्सा
- दोनों देशों के लोगों का खेल के प्रति लगाव
भारत की आजादी के 75वें वर्ष में ब्रिटिश सरकार ने दोनों देशो के बीच अविश्वसनीय ‘गठजोड़' को चिह्नित करने के लिए सोमवार को ‘इंडिया-यूके वीक ऑफ स्पोर्ट (भारत ब्रिटेन खेल सप्ताह)' शुरू किया. ब्रिटिश उच्चायोग के अनुसार 21 से 27 फरवरी तक इस आयोजन के जश्न में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) भी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि इस दौरान मैदान के अंदर और बाहर की बातचीत की एक श्रृंखला से दोनों देशों के लोगों के खेल के प्रति लगाव और इससे होने वाले अवसरों को चिन्हित किया जायेगा. उच्चायोग ने कहा कि ‘वीक ऑफ स्पोर्ट' भारतीय और ब्रिटिश हस्तियों की अपनी यात्रा को दर्शाने वाले आयोजनों के साथ सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करेगा.
यहां जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, क्रिकेटर दिनेश कार्तिक, पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियन मानसी जोशी, टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज और भारत के रग्बी कप्तान वाहबिज भरूचा इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे.'' भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा, ‘‘ब्रिटेन और भारत में खेलों के लिए लोगों का लगाव है. क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन और हॉकी हमें एक साथ लाते हैं. ‘खेल का सप्ताह' इसी से जुड़ा उत्सव है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस साल और अधिक गतिविधियों की उम्मीद करता हूं क्योंकि भारत आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है और इंग्लैंड राष्ट्रमंडल खेलों और टेस्ट श्रृंखला के अंतिम मैच की मेजबानी कर रहा है.''
IPL से होने वाली करोड़ों की कमाई को कैसे BCCI,आईपीएल टीमों और स्टेट एसोसिएशन के बीच बांटा जाता है?
.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं