विज्ञापन

NDTV युवा के मंच को रोशन करेंगे इरफान पठान, साइना नेहवाल और रिद्धिमा दिलावरी

28 सितंबर को एनडीटीवी युवा के मुंबई एडिशन का आयोजन हो रहा है और इसमें खेल जगत की हस्तियां शामिल होंगी.

NDTV युवा के मंच को रोशन करेंगे इरफान पठान, साइना नेहवाल और रिद्धिमा दिलावरी
NDTV युवा के मंच पर आएंगे इरफान पठान, साइना नेहवाल और रिद्धिमा दिलावरी

एनडीटीवी युवा का मंच सज रहा है और एक बार फिर खेल से लेकर राजनीतिक जगत से जुड़े कई बड़े नाम एक मंच पर दिखाई देंगे. मुंबई एडिशन का भव्य आयोजन 28 सितंबर को होने जा रहा है, जिसकी थीम 'यंग वॉइस, बोल्ड डायलॉग' रखी गई है. एनडीटीवी युवा एक ऐसा मंच है जो भारत के सबसे होनहार लोगों, बेबाक आवाज़ों और बदलाव लाने वाले सबसे प्रेरणादायक लोगों को एक साथ लाता है, ताकि सार्थक बातचीत हो सके, विचारों का आदान-प्रदान हो सके और असल बदलाव लाया जा सके. एनडीटीवी युवा नई सोच, नई ऊर्जा और नए भारत की आवाज को सामने लाने का एक प्रयास है, जहां संवाद सिर्फ विचारों का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि बदलाव की शुरुआत बनता है.

अपने पिछले आयोजनों की ज़बरदस्त सफलता को आगे बढ़ाते हुए, यह सम्मेलन उम्मीदों को और ऊंचा ले जाने का वादा करता है. एनडीटीवी युवा का मूल विश्वास है कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं हैं, बल्कि आज के भारत के वास्तविक परिवर्तनकर्ता भी हैं. यह मंच उन्हें अपनी बात रखने, नए विचारों को सामने लाने और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रेरित करने का अवसर प्रदान करता है. इस बार सम्मेलन में खेल जगत से गोल्फर - रिद्धिमा दिलावरी, पूर्व बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान शामिल हो रहे हैं.

ग्रीन क्वीन रिद्धिमा दिलावरी

हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली रिद्धिमा दिलावरी ने 2018 में प्रोफेशनल गोल्फर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी.  उन्होंने महिला प्रो गोल्फ सर्किट में कई खिताब जीते हैं और भारत की प्रमुख महिला गोल्फरों में गिनी जाती हैं. 28 सितंबर को वह ग्रीन क्वीन सेशन में होंगी.

चैंपियन का नया चैप्टर

साइना नेहवाल ने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था. वह ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं थी.इसके अलावा अप्रैल 2015 में वह वर्ल्ड नंबर-1 बनने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी भी बनी थी. साइना नेहवाल भारत की सबसे सफल बैडमिंटन स्टार्स में से एक हैं और वो एनडीटीवी युवा के 'चैंपियन का नया चैप्टर' सेशन में शिरकत करेंगी.

पठान की पाठशाला 

वहीं दिन के अंत में पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान शामिल होंगे. पूर्व ऑलराउंडर 'पठान की पाठशाला' में शिरकत करेंगे और कई मुद्दों पर अपनी राय बेबाक अंदाज में रखेंगे. टेस्ट क्रिकेट के पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज पठान मौजूदा समय में कमेंटेटर हैं. इरफान ने अपने करियर में 29 टेस्ट की 40 पारियों में 1105 रन बनाने और 100 विकेट लिए हैं. जबकि 120 वनडे में उन्होंने 173 विकेट लिए हैं और 1544 विकेट झटके हैं. जबकि भारत के लिए खेले 24 टी20 में उन्होंने 28 विकेट झटके हैं और 172 रन बनाए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Irfan Khan Pathan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com