विज्ञापन

WPL 2027: कॉन्फिडेंस हो तो नाजमा खान जैसा! एक साल पहले किया दावा, अब दिल्ली की कप्तान ने शेयर किया मैसेज

एक साल पहले जेमिमा रोड्रिग्स के साथ खेलने का सपना देखने वाली नाजमा खान का सपना WPL 2027 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के बाद सच होने के करीब पहुंच गया.

WPL 2027: कॉन्फिडेंस हो तो नाजमा खान जैसा! एक साल पहले किया दावा, अब दिल्ली की कप्तान ने शेयर किया मैसेज
Nazma Khan, Jemimah Rodrigues
NDTV

भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स जब नाजमा खान को एक मैसेज भेजने वाली थीं, तभी उनकी नजर उस पुराने मैसेज पर पड़ी जो नाजमा ने करीब एक साल पहले उन्हें भेजा था. उस संदेश में नाजमा ने अपने आदर्श के साथ खेलने के सपने का जिक्र किया था. अब वह सपना हकीकत बनने के करीब पहुंच गया है. बुधवार को हुए WPL 2027 मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने नाजमा को 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ लिया, जिससे उनके पसंदीदा खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का उनका सपना एक कदम और करीब आ गया.

पुराने मैसेज का स्क्रीनशॉट किया शेयर

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुराने मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वह अपनी नई 'दिल्ली कैपिटल्स' टीम की साथी को मैसेज करने के लिए ऐप खोल रही थीं, तब उन्हें यह पुराना मैसेज मिल गया. जेमिमा ने लिखा, 'अभी नजमा को मैसेज करने के लिए इंस्टाग्राम खोला, तो एक साल पुराना उसका एक मैसेज सामने आ गया. एक साल बाद, यह सपना सच हो गया है. हमारी टीम में तुम्हारा स्वागत है!'

एक साल बाद दोनों एक ही फ्रेंचाइजी का हिस्सा

नजमा ने पहले इच्छा जताई थी कि वह जेमिमा के साथ मैदान पर खेलें और एक ऐसी टीम का हिस्सा बनें जो मिलकर जीत हासिल कर सके. उन्हें उम्मीद थी कि एक दिन भारतीय बल्लेबाज (जेमिमा) उनका यह मैसेज जरूर देखेंगी. एक साल बाद, अब वे दोनों एक ही WPL फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं.

दिल्ली कैपिटल्स ने भी सोशल मीडिया पर इस बातचीत को शेयर किया और फैंस से अपने सपनों पर भरोसा बनाए रखने के लिए कहा. फ्रेंचाइजी ने लिखा, 'याद रखें कि सपने सच होते हैं. कोशिश करते रहें. कभी भी भरोसा न छोड़ें. अंत में सब कुछ ठीक हो ही जाएगा.'

दिल्ली ने चार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया

दिल्ली कैपिटल्स ने WPL 2027 के मिनी-ऑक्शन में चार खिलाड़ियों को खरीदा. उन्होंने किरण नवगिरे को 75 लाख रुपये में, और नज़मा खान, काशवी कंदिकुप्पा तथा स्कॉटलैंड की किर्स्टी गॉर्डन को 10-10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. फ्रेंचाइजी नए सीजन में उतरते हुए लगातार चार बार रनर-अप रहने के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी. दिल्ली अब तक WPL के हर सीजन के फाइनल में पहुंची है, लेकिन अभी तक खिताब नहीं जीत पाई है. 

दिल्ली कैपिटल्स की WPL 2027 टीम

मारिज़ैन कैप, जेमिमाह रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, शैफाली वर्मा, श्री चरणी, चिनेले हेनरी, लौरा वोल्वार्ड्ट, किरण नवगिरे, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, क्रिस्टी गॉर्डन, लुसी हैमिल्टन, उमा काशवी, नाज़मा खान, मदीवाला ममता और दीया यादव.

यह भी पढ़ें- धोनी ने मुझे WhatsApp किया था..., कप्तान स्मृति मंधाना ने 'माही' के मैसेज का किया खुलासा

यह भी पढ़ें- ODI में बिना छक्का लगाए बना दिए 167 रन, फिर भी नहीं टूटा 10 साल पुराना रिकॉर्ड, लिस्ट में सचिन का भी नाम

यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस ने मलिंगा समेत 3 कोचों से तोड़ा नाता, IPL 2027 से पहले बदला पूरा गेमप्लान!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Cricket, Women's Premier League 2027
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com