विज्ञापन

Video: बांग्लादेश के 6 फुट 5 इंच लंबे गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को आउट करने के बाद खोया आपा, बीच मैच में हो गई भिड़ंत

बांग्लादेश को डकबर्थ लुईस नियम के तहत 86 रन से जीत मिली. मैच में पहले बांग्लादेश ने बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 8 विकेट पर 284 रन बनाए जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 42.2 ओवर में 191/9 का स्कोर ही कर पाई. 

Video: बांग्लादेश के  6 फुट 5 इंच लंबे गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को आउट करने के बाद खोया आपा, बीच मैच में हो गई भिड़ंत
Nahid Rana Josh Inglis Clash Video: ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश मैच में हुई बहस बाजी

Nahid Rana Vs Josh Inglis Clash Video: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिाय के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में नाहिद राणा और जोश इंग्लिस के बीच बहसबाजी हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. नाहिद राणा और जोश इंग्लिश के बीच जोरदार बहस देखने को मिली, दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पारी के  11वें ओवर में  6 फुट 5 इंच लंबे गेंदबाज नाहिद राणा ने इंग्लिश को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर आउट कर दिया. जब इंग्लिश आउट हुए तो राणा जोश में आ गए और बल्लेबाज की ओर गुस्से भरे अंदाज में देखकर विकेट लेने का जश्न मनाया. बल्लेबाज जोश इंग्लिश को यह बात पंसद नहीं आई और बांग्लादेश गेंदबाज के पीछे जाने लगे. हालांकि उसी समय बांग्लादेश के दूसरे खिलाड़ियों ने माहौल को शांत किया औऱ  जोश इंग्लिस को वापस पवेलियन जाने के लिए कहा.सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल  हो रहा है. (SCORECARD)

जमकर हुई बहसबाजी

लेकिन जिस तरह से जोश इंग्लिस का माथा ठनका था, ऐसा लग रहा था कि माहौल बिगड़ने वाला है लेकिन बांग्लादेश के दूसरे खिलाड़ियों ने बीच में आकर दोनों को शांत किया. बता दें कि जोश इंग्लिस मैच में 25 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए. 

वहीं, मैच में बांग्लादेश को डकबर्थ लुईस नियम के तहत 86 रन से जीत मिली. मैच में पहले बांग्लादेश ने बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 8 विकेट पर 284 रन बनाए जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 42.2 ओवर में 191/9 का स्कोर ही कर पाई. 

हार से निराश दिखे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंग्लिस

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को मिली हार के बाद कप्तान जोश इंग्लिस काफी निराश हैं. उन्होंने कहा, "हमारी तरफ़ से स्कोर काफी निराशाजनक रहा.. जाहिर है, हमने शायद चार या 5 कैच छोड़े.. 284 का स्कोर था, लेकिन अगर यह 230 या 240 के आसपास होता, तो मुझे लगता है कि इसे आसानी से चेज किया जा सकता था. लेकिन कुल मिलाकर यह दिन निराशाजनक रहा.  मुझे लगता है कि विकेट काफी अच्छा था.. लेकिन जाहिर है, शुरुआत में ही 2 विकेट गिर जाने से मदद नहीं मिलती.. और फिर पारी के दौरान हमारे खिलाड़ी सेट तो हुए, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया. और हमारे बीच कोई बड़ी पार्टनरशिप भी नहीं हुई जो हमें जीत के करीब ले जाती. हमने अब हालात देख लिए हैं, आज तो अच्छे नहीं थे, लेकिन कुछ दिनों में हमें एक और मौका मिलेगा."

ये भी पढ़ें-  6 6 6 6 6..34 गेंदों में 66 रन, गेंदबाजी में झटके तीन विकेट, मुंबई T-20 में अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया गदर 

ये भी पढ़ें- ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, लिस्ट A क्रिकेट में तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, औसत के मामले में बने नंबर वन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joshua Patrick Inglis, Nahid Rana, Australia, Bangladesh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com