विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, लिस्ट A क्रिकेट में तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, औसत के मामले में बने नंबर वन

ट्राई-नेशन सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए के ऋतुराज गायकवाड़ ने 101 रन की पारी खेली, यह ऋतुराज का लिस्ट ए में 21वां शतक है.

ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, लिस्ट A क्रिकेट में तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, औसत के मामले में बने नंबर वन
Sri Lanka A vs India A, 1st Match, Tri Nation A Series: ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास

Ruturaj Gaikwad record, SL A vs IND A: श्रीलंका ए के खिलाफ भले ही वैभव सूर्यवंशी कोई खास कमाल नहीं कर पाए और केवल 14 रन बनाकर आउट हुए लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ ने 114 गेंद पर 101 रन की पारी खेलकर भारत ए के स्कोर को 277 रन पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. ऋतुराज ने अपनी शतकीय पारी में 6 चौके और तीन छक्के लगाने में सफल रहे. अपनी इस शतकीय पारी के दौरान ऋतुराज ने लिस्ट ए क्रिकेट में  अपना 21वां शतक पूरा किया है.बता दें कि लिस्ट ए में भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर के नाम है. तेंदुलकर ने 60 शतक लिस्ट ए क्रिकेट में लगाए हैं. वहीं, अब ऋतुराज गायकवाड़ लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारत के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं. (स्कोरकार्ड)

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

60 - सचिन तेंदुलकर (538 पारी)
59 - विराट कोहली (334 पारी)
37 - रोहित शर्मा (343 पारी)
31 - सौरव गांगुली (421 पारी)
30 - शिखर धवन (298पारी)
21 - राहुल द्रविड़ (416 पारी)
21 - गौतम गंभीर (292 पारी)
21* - ऋतुराज गायकवाड़ (96 पारी)
20 - मयंक अग्रवाल (132 पारी)
19 - युवराज सिंह (389 पारी)
17 - एमएस धोनी (365 पारी)
16 - वीरेंद्र सहवाग (321 पारी)
16 - रॉबिन उथप्पा (197 पारी)
16 - चेतेश्वर पुजारा (127 पारी)
15 - अंकित बावने (122 पारी)
15 - श्रेयस अय्यर (159 पारी)
14-शुभमन गिल (117 पारी)
13 - देवदत्त पडिक्कल (41 पारी)
12 - अभिनव मुकुंद (83 पारी)
12 - यशपाल सिंह (120 पारी)
12 - दिनेश कार्तिक (228 पारी)
12 - केएल राहुल (140 पारी)

विराट कोहली से निकले आगे

इसके अलावा लिस्ट ए में ऋतुराज ने औसत के मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ऋतुराज अब कम से कम 50 पारियां के मामले में लिस्ट A क्रिकेट इतिहास में सबसे अच्छा बैटिंग औसत रखने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

लिस्ट A क्रिकेट इतिहास में सबसे अच्छा बैटिंग औसत  (कम से कम 50 पारियां)

ऋतुराज गायकवाड़ - 59.31.

विराट कोहली- 57.91.

माइकल बेवन - 57.85.

बल्ले से वैभव सूर्यवंशी रहे असफल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही.  सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 2 और वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हो गए. 16 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम को प्रियांश आर्य और ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आर्य 32 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए.

ये भी पढ़ें-  6 6 6 6 6..34 गेंदों में 66 रन, गेंदबाजी में झटके तीन विकेट, मुंबई T-20 में अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया गदर 

ऋतुराज का धमाका

ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की. गायकवाड़ ने बेहतरीन शतक लगाया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 114 गेंदों पर 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली. आईपीएल के दौरान अपनी निराशाजनक बल्लेबाजी की वजह से आलोचना का शिकार हुए गायकवाड़ ने बड़े मंच पर दमदार बल्लेबाजी से अपने आलोचकों को जवाब दिया. तिलक वर्मा ने 97 गेंदों पर 60 की पारी खेली. आयुष बडोनी ने 24 और सुर्यांश शेड्गे ने 26 रन बनाए. भारत ए टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी नसीहत, मीडिया को भी किया आगाह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ruturaj Dashrat Gaikwad, Virat Kohli, India A, Sri Lanka A, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com