श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधन (Muttiah Muralitharan) की यहां एंजियोप्लास्टी (angioplasty) हुई. मुरलीधरन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के मौजूदा सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा हैं. श्रीलंका के महान क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन को सोमवार को यहां शहर के एक अस्पताल में ‘कोरोनरी एंजियोप्लास्टी' के बाद छुट्टी दे दी गई. ‘एंजियोप्लास्टी' चिकित्सा प्रक्रिया संकीर्ण या बाधित हृदय धमनियों को सामान्य करने के लिए की जाती है. मुरलीधरन (49) इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूद सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा हैं और पूर्व योजना के तहत वह रविवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे.
यहां के अपोलो अस्पताल की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक , ‘‘ अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जी सेनगोत्तुवेलु के देखेरेख में ‘स्टंट' के साथ उनकी कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गयी. वह जल्द ही सामान्य दिनचर्या की गतिविधियां फिर से शुरू करेंगे. मुरलीधरन 1347 विकेटों के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज हैं. सूत्र ने बताया कि वह सात दिनों के अनिवार्य पृथकवास के बाद फिर से सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़ेंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
DC v PBKS: केएल राहुल ने बर्थडे के दिन खेली तूफानी पारी, तो अथिया शेट्टी ने यूंं किया रिएक्ट
साल 2015 में मुरलीधरन आईपीएल में हैदराबाद की टीम के गेंदबाजी कोच बने थे. मुरलीधरन के गेंदबाजी कोच रहते हैदराबाद ने 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था. मुरलीधरन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने 800 विकेट लिए हैं. वनडे में इस श्रीलंकाई स्पिनर के नाम 534 विकेट दर्ज है इसके अलावा मुरलीधरन ने 12 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 13 विकेट लिए हैं.
RCB vs KKR: एबी डिविलियर्स ने फिर से जतायी देश के लिए टी20 विश्व कप में खेलने की इच्छा
मुथैया मुरलीधन टेस्ट क्रिकेट में अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने गए, उनके नाम टेस्ट में एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने का भी कमाल अपने नाम दर्ज किया है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में मुरलीधरन सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले गेंदबाज हैं. इतना ही नहीं मुरली ने अपनी गेंदबाजी के दौरान बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा बार बोल्ड करने का कारनामा किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं