दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स (Ab de Villiers) ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के लिए बेहतरीन आतिशी पारी खेलने के बाद देश के लिए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में खेलने की इच्छा जाहिर की है. एबी ने कहा कि कहा कि टी20 विश्व कप से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना ‘शानदार' होगा. टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होगा.
RCB vs KKR: राहुल त्रिपाठी ने कोहली का लिया असंभव कैच, देखकर आप कह उठेंगे नामुमकिन है..देखें Video
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
डिविलियर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर के लिए मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद रविवार को यहां कहा, ‘अगर मैं टीम (दक्षिण अफ्रीका) में जगह बना पाया तो यह शानदार होगा.' इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि अगर वह वापसी करने में नाकाम रहे तो भी उन्हें कोई मलाल नहीं होगा.
इस 37 साल के खिलाड़ी ने कहा कि वह आईपीएल के आखिरी चरण में इस बारे में कोच मार्क बाउचर से बात करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरी तरह से इसमें दिलचस्पी है, जहां तक मेरे फॉर्म, मेरी फिटनेस का संबंध है तो हमें सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ियों का चयन करना होगा. हम उसी के अनुसार योजना बनाएंगे. मैं आईपीएल के आखिर में बाउचर के साथ चर्चा करूंगा.'
KL Rahul के बर्थडे पर अथिया ने शेयर की मस्ती भरी तस्वीर, पापा सुनील शेठ्ठी ने यूं किया रिएक्ट
बाउचर ने शुक्रवार को डिविलियर्य की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की ओर इशारा किया था. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर ने कहा था कि उन्होंने आईपीएल से पहले इस बारे में डिविलियर्स से बात की है. बाउचर ने कहा था, ‘आईपीएल के लिए रवाना होने से पहले मैंने डिविलियर्स से बात की थी. उन्होंने कहा, ‘बातचीत अभी शुरूआती दौरे में है. डिविलियर्स आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर के यह साबित करना चहते है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब भी दबदबा बना सकते हैं.' डिविलियर्स ने मई 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट, 228 एकदिवसीय और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले नीलामी में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं