विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2021

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने पर दिनेश कार्तिक को मुरली विजय ने दी बधाई, तो लोगों ने की Memes की बरसात

तमिलनाडु ने बड़ौदा को सात विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट (Syed Mushtaq Ali Trophy) का खिताब जीता. दूसरी बार है जब तमिलनाडु सैयद मुश्ताक अली का खिताब जीतने में सफल रहा है. तमिलनाडु की शानदार जीत पर फैन्स और क्रिकेट पंडित टीम के खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने पर दिनेश कार्तिक को मुरली विजय ने दी बधाई, तो लोगों ने की Memes की बरसात
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने पर दिनेश कार्तिक को मुरली विजय ने दी बधाई, तो लोगों ने की Memes की बरसात

तमिलनाडु ने बड़ौदा को सात विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट (Syed Mushtaq Ali Trophy) का खिताब जीता. दूसरी बार है जब तमिलनाडु सैयद मुश्ताक अली का खिताब जीतने में सफल रहा है. तमिलनाडु की शानदार जीत पर फैन्स और क्रिकेट पंडित टीम के खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं. खासकर कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh karthik) और टीम के सपोर्टिंग स्टाफ को लगातार बधाईयां मिल रही है. इन्हीं बधाईयों के बीच कप्तान कार्तिक को एक ऐसा शख्स ने बधाई दी है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. तमिलनाडु के कप्तान कार्तिक को सैयद मुश्ताक अली टी-20 खिताब जीतने पर उनके पुराने दोस्त मुरवी विजय ने बधाई दी है. मुरली विजय (Murali Vijay) ने अपने ट्वीट में दिनेश कार्तिक को भी टैग किया है.

अशोक डिंडा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, भारत के लिए 13 वनडे और 9 टी-20 मैच खेले

बता दें कि ऐसा काफी कम देखने को मिलता है जब कार्तिक और मुरली विजय एक दूसरे की तारीफ करते हैं. लेकिन सैयद मुश्ताक अली टी-20 का खिताब जीतने पर विजय ने पुरानी दोस्ती को फिर से याद किया और कार्तिक को टैग करते हुए तमिलनाडु की टीम को बधाई दी है. विजय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'शाबाश लड़कों, टीम ने शानदार कोशिस की, तमिलनाडु क्रिकेट और दिनेश कार्तिक'. विजय ने नारायण जगदीसन को भी कार्तिक के साथ टैग किया है. बता दें कि नारायण जगदीसन ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का कमाल किया. जगदीसन ने 72.80 की शानदार औसत से कुल 364 रन बनाए.  

मुरली विजय के ट्वीट पर दिनेश कार्तिक ने भी रिएक्ट किया. हालांकि कार्तिक ने कोई कमेंट तो नहीं किया लेकिन उनके ट्वीट को रिट्वीट जरूर किया. कार्तिक के द्वारा विजय के ट्वीट को रिट्वीट करना ही काफी था कि विजय का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फैन्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. लोग विजय को सलाह देते भी दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि अब एक बार फिर से कार्तिक का दिल नहीं तोड़ना. दूसरे यूजर ने दोनों को सलाह दी है कि पुरानी बातों को भूलाकर फिर से आपस में दोनों दोस्ती कर लो.

IND vs ENG: विराट कोहली ने यूं उतारी धोनी के 'हेलीकॉप्टर शॉट' की नकल..देखें Video

गौरतलब है कि कार्तिक की पहली वाइफ निकिता का अफेयर मुरली विजय के साथ शुरू हो गया था जिसके बाद कार्तिक ने निकिता को तालाक दे दिया. बाद में मुरली ने निकिता से शादी कर ली थी. उसके बाद से कार्तिक और विजय एक दूसरे से बात-चीत नहीं करते थे.

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murali Vijay Krishna, Krishnakumar Dinesh Karthik, Narayan Jagadeesan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com