विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2015

मुंबई वनडे : दक्षिण अफ्रीका की पारी से जुड़ी दस बातें

मुंबई वनडे : दक्षिण अफ्रीका की पारी से जुड़ी दस बातें
नई दिल्ली: मुंबई में वन डे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका की पारी से जुड़ी दस प्रमुख बातें इस प्रकार हैं-

1. दक्षिण अफ्रीका ने मुंबई में भारत के खिलाफ 4 विकेट पर 438 रन बनाए। यह वनडे क्रिकेट का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर हैं। वनडे क्रिकेट में 6 सबसे बड़े स्कोर में से चार स्कोर अफ्रीकी टीम के नाम हैं। 438 का स्कोर भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

2. दक्षिण अफ़्रीका ने सबसे ज्यादा 6 बार 400 से ऊपर रन बनाए हैं। भारत ने 5 बार, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने तीन-तीन बार चार सौ से ऊपर रन बनाए हैं।

3. यह दूसरी बार हुआ है जब पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतक बनाया है। इससे पहले भी अफ्रीकी टीम के तीन बल्लेबाजों ने इसी साल जनवरी में वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बनाया था।

4. दक्षिण अफ्रीका की पारी में 20 छक्के लगे। वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। कीवी बल्लेबाजों ने पारी में 22 छक्के लगाए थे। तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के बल्लेबाज हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पारी में 19 छक्के लगाए हैं।

5. हाशिम अमला ने इस मैच में वनडे में सबसे तेज 6 हजार रन भी पूरे किए। अमला ने 6 हजार रन बनाने के लिए 123 पारी लिए। अमला ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा। विराट ने इतने ही रन बनाने के लिए 136 पारी लिए थे।

6. क्विंटन डि कॉक ने भारत के ख़िलाफ़ पांच शतक बनाने के लिए सबसे कम 9 पारी लिए। भारत के ख़िलाफ़ इससे पहले 18 पारी में पाकिस्तान के सलमान बट्ट ने 5 शतक बनाए थे।

7. डि कॉक का टीम इंडिया के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हमेशा से शानदार रहा है। भारत के ख़िलाफ़ डि कॉक का औसत 74.11 का है जबकि बाक़ी टीमों के ख़िलाफ़ उनका औसत 32.34 का है।

8. फ़ैफ़ डू प्लेसी और एबी डिविलियर्स के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 164 रन का पार्टनरशिप हुई। अफ़्रीकी टीम के लिए भारत के खिलाफ यह दूसरा सबसे बेहतरीन पार्टनरशिप है। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बेहतरीन पार्टरशिप डिविलियर्स और जैक कैलिस के नाम है। दोनों ने 2010 में अहमदाबाद वनडे में 173 रन की साझेदारी निभाई थी।

9. भुवनेश्वर कुमार ने अपने 10 ओवर में 106 रन दिए। वनडे में ऐसा 10 बार हुआ है जब किसी गेंदबाज़ ने 100 से ज़्यादा रन दिए हो। सबसे ज़्यादा रन देने के मामले में भुवनेश्वर कुमार दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मार्क लुइस हैं जिन्होंने दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 113 रन दिए थे।

10. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर बने 438 रन इस मैदान पर बना सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 358 रन न्यूज़ीलैंड ने इस मैदान पर कनाडा के खिलाफ वर्ल्ड कप 2011 में बनाया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
मुंबई वनडे : दक्षिण अफ्रीका की पारी से जुड़ी दस बातें
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com