जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में अभी तक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सफर बहुत ही निराशाजनक रहा है. फिलहाल टीम पांड्या 11 मैचों में 3 जीत और 8 हार के साथ 6 प्वाइंट बटोरकर टेबल में नौवें नंबर की टीम है. इस साल इंडियंस के साथ हुए विवाद का असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ा और प्रदर्शन ने फैंस को बहुत ही ज्यादा निराश किया. हालांकि, इंडियंस की टीम अभी भी प्ले-ऑफ (आखिरी 4 पायदान) के लिए क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन इसका गणित बहुत ही ज्यादा उलझा हुआ है, जिसे सुलझाना इस टीम के लिए बहुत ही ज्यादा मुश्किल है. छह प्वाइंट्स के साथ इंडियंस का इस समय नेट रन रेट -0356 है. इस प्रदर्शन के बाद अब मुंबई का शीर्ष तीन टीमों आने का सपना चूर हो गया है, लेकिन चौथी पायदान के लिए रास्ते उसके लिए खुले हुए हैं, जो संकीर्ण बहुत ही ज्यादा हैं.
यह भी पढ़ें:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक अनिवार्य शर्त यह भी है !
मुंबई को यहां से आगे बढ़ने के लिए अपने बचे तीन मैच जीतने होंगे. उसे आगे ये मैच हैदराबाद, केकेआर और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिला खेलने है. कुल मिलाकर 14 मैचों से 12 अंक बटोरकर क्वालीफाई करने का सपने का रिश्ता बाकी फ्रेंचाइजी टीमों के परिणाम पर भी निर्भर करेगा. और इस परिणाम के तहत मुंबई की भलाई के लिए पहली शर्त यह है कि लखनऊ की टीम अपने बाकी बचे सारे मैच हार जाए.
इस गणित पर भी रखनी होगी नजर
टीम केएल राहुल को अपने मैच केकेआर, हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई के खिलाफ खेलेने हैं.वहीं, टीम हार्दिक को चेन्नई और बेंगलुरु के परिणाम पर भी नजर रखनी होगी. प्रबंधन को प्रार्थना करनी होगी कि ये टीमें 12 से ज्यादा प्वाइंट हासिल न करें और इनका नेट रन-रेट भी कम रहे. कुल मिलाकर यह आसान काम नहीं है. यहां उम्मीदें कम, एक कल्पना ज्यादा है, लेकिन यह टी20 है भाई साहब. यहां कुछ भी हो सकता है.
...तो राह आसान होती
अगर मुंबई इंडियस शुक्रवार को घर में केकेआर के खिलाफ मैच जीतने में सफल रहती, तो उसकी और ज्यादा उम्मीदें उभान पर रहतीं. एक समय जब केकेकेआर ने मुंबई के पांच विकेट सिर्फ 55 रन पर ही गंवा दिए थे, तब इंडियंस के फैंस को उम्मीदें जगी थीं, लेकिन ऐसे समय कप्तान हार्दिक से बड़ी चूक हुई, जिसे लेकर इरफान पठान ने भी निशाना साथा. नतीजा यह हुआ कि केकेआर 169 के स्कोर तक पहुंच गया. और इस हार ने मुंबई के गणित को और ज्यादा मुश्किल कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं