विज्ञापन

थाला फॉर अ रीजन, फीफा ने धोनी को किया स्पेशल बर्थडे विश, देखकर फैन्स गदगद

MS Dhoni Birthday : महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2004 में अपने अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत की थी। 15 साल के लंबे करियर में माही ने भारत को तीन प्रतिष्ठित आईसीसी ट्रॉफी (टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013) जिताईं

थाला फॉर अ रीजन, फीफा ने धोनी को किया स्पेशल बर्थडे विश, देखकर फैन्स गदगद
Social media tributes mark MS Dhoni's 45th birthday

MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं.  इस मौके पर खेल जगत ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. फीफा वर्ल्ड कप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास अंदाज में जश्न मनाया है.फीफा ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लियोनेल मेसी, किलियन एम्बाप्पे और एर्लिंग हालैंड नजर आ रहे हैं. इन तीनों ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सात-सात गोल किए हैं. तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, "7 गोल.. थाला फॉर अ रीजन. हैप्पी थाला डे." यह धोनी की मशहूर 'नंबर 7' जर्सी और फैंस की तरफ से उन्हें दिए गए निकनेम 'थाला' की ओर इशारा था.  बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर धोनी के शानदार करियर को दिखाने वाला एक ग्राफिक शेयर करके इसका जश्न मनाया:

"538 अंतरराष्ट्रीय मैच, 17,266 अंतरराष्ट्रीय रन, स्टंप के पीछे 829 अंतरराष्ट्रीय सफलताएं. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2007, आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतने वाले कप्तान. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई, जो खेल के असली आइकन हैं."

Latest and Breaking News on NDTV

धोनी की आईपीएल फ्रेंचाइजी, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने एक वीडियो शेयर किया, जिसका कैप्शन था, "एक हीरो जो जीने का तरीका बन गया. एक ऐसी विरासत जो हर पीढ़ी में बनी रहेगी. "

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "भारतीय क्रिकेट के असली आइकन एमएस धोनी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. उनका नेतृत्व और विरासत लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती है. आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और आने वाले कई यादगार वर्षों की कामना करता हूं. "

भारत के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भारत की जीत के समय धोनी के साथ ली गई एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, महेंद्र सिंह धोनी भाई। दबाव में आपका शांत स्वभाव और जिस तरह से आपने खेल को आगे बढ़ाया, वह हमेशा दुनिया भर के क्रिकेटर्स को प्रेरित करेगा। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं." भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने लिखा, "कुछ खिलाड़ी मैच जीतते हैं. कुछ ट्रॉफी जीतते हैं। एमएस धोनी ने एक दौर जीता है. जन्मदिन मुबारक हो माही."

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2004 में अपने अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत की थी. 15 साल के लंबे करियर में माही ने भारत को तीन प्रतिष्ठित आईसीसी ट्रॉफी (टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013) जिताईं. ये उपलब्धियां उनके करियर के सबसे अहम पल हैं. 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से, धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने खेल से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। बतौर कप्तान माही ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिताए हैं.
 

ये भी पढ़ेंक्रिस्टियानो रोनाल्डो: रिकॉर्ड बुक्स पर राज, लेकिन नहीं जीत पाया कभी वर्ल्ड कप

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी करेंगे तूफानी आगाज!, युवराज सिंह के इस तूफानी रिकॉर्ड को पार करने पर होगी नजर

ये भी पढें-  दुर्लभ बीमारी से अफगानिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जदरान का निधन, जानिए कितनी रेयर है यह बीमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, Chennai Super Kings, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com