विज्ञापन

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना के सामने आज पहला रियल चैलेंज, करोड़ों फैंस की नजरें फिर से मेस्सी पर

लीग राउंड में अर्जेंटीना को तुलनात्मक रूप से दमदार टीमें नहीं मिली. आज उसकी पहली बार बड़ी परीक्षा होने जा रही है

Argentina vs Egypt:  अर्जेंटीना के सामने आज पहला रियल चैलेंज, करोड़ों फैंस की नजरें फिर से मेस्सी पर
आज फिर से करोड़ों फैंस की नजरें लियोनेल मेस्सी पर लगी हैं
Source: Social media

फीफा विश्व कप 2026 में आज के मेगा मुकाबले में तीन बार के विश्व चैंपियन अर्जेंटीना की टक्कर अटलांटा के मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में मिस्र से होगी. भारतीयों सहित दुनिया भर के करोड़ों फैंस की नजरें बेसब्री से मुकाबले का इंतजार कर रही हैं. और इन्हें भरोसा है कि आज भी 39 की उम्र में जलवा बिखेर रहे लियोनल मेस्सी का जलवा उन्हें देखने को मिलेगा, तो वहीं कुछ ऐसी ही उम्मीद दुनिया के सर्वश्रेष्ट स्ट्राइकरों में से एक सलाह से भी है. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम का सामना क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड या कोलंबिया में से किसी एक से होगा. लेकिन अतालांटा में होने वाले इस मैच में अर्जेंटीना किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरत सकती, क्योंकि नॉकआउट चरण में उसे पहले ही एक बड़ा झटका लगते-लगते बचा था, जब  केप वर्डे ने लियोनेल स्कालोनी और उनके खिलाड़ियों को चौंकाते हुए मैच को एक्स्ट्रा टाइम तक खींच दिया था. यह बात अलग रही कि आखिरकार अर्जेंटीना ने 3-2 से कड़ी टक्कर के बाद जीत हासिल की थी. 

Live टेलीकास्ट ZEE 5 और यूनाइट8 स्पोटर्स् पर

भारत में आप इस मेगा मैच की सीधा प्रसारण रात 9:30 बजे यूनाइट8 स्पोर्टस चैनल पर देख सकते हैं, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फीड Zee5 पर देखी जा सकती है

ग्रुप स्टेज में मिली आसान टीम अर्जेंटीना को

यह इस गर्मी (टूर्नामेंट) में पहली बार था जब लियोनेल मेसी और उनकी टीम की असली परीक्षा हुई थी. इससे पहले ग्रुप स्टेज में अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के खिलाफ मिली आसान जीतों ने शायद टीम को एक अति आत्मविश्वास के भ्रम में डाल  दिया था. ऐसे में  मिस्र भी केप वर्डे द्वारा तैयार किए गए उसी ब्लूप्रिंट का पालन करने की कोशिश करेगा. हालांकि, मिस्र को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में एक्स्ट्रा टाइम और अंततः पेनल्टी शूटआउट तक जूझना पड़ा था.

मिस्र अभी तक अपराजेय

मिस्र की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और अपनी पहली क्वार्टर फाइनल उपस्थिति की तलाश में है, लेकिन टीम जानती है कि इस चतुर दक्षिण अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिए उन्हें मैदान पर पूरी तरह परफेक्ट होना पड़ेगा. मिस्र और अर्जेंटीना के बीच इससे पहले केवल एक ही मुकाबला हुआ है, जो 2008 में खेला गया एक दोस्ताना मैच था, जिसमें मिस्र को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था.

मेस्सी के जादू पर निर्भर अर्जेंटीना

अर्जेंटीना अभी तक  टूर्नामेंट में अब तक पूरी तरह से मेसी के जादू पर निर्भर रही है. हालांकि यह एक प्रभावी रणनीति है, लेकिन उनके अनुभवी कप्तान के साथियों को भी अब आगे आना होगा. आठ बार के बैलन डी'ओर विजेता अकेले ही सब कुछ नहीं कर सकते, जिन्होंने इस सीजन में पहले ही सात गोल दाग दिए हैं. मिस्र निश्चित रूप से मेसी को रोकने के लिए उन पर दोहरे या तिहरे डिफेंडर लगाएगा ताकि अर्जेंटीना को खुलकर खेलने का मौका न मिले, लेकिन मिस्र का अमूमन मजबूत रहने वाला डिफेंस उत्तरी अमेरिका के इस टूर्नामेंट के हर मैच में एक-एक गोल खा चुका है. होसाम हसन को अर्जेंटीना को रोकने के लिए अपने डिफेंस को मजबूत करना होगा, जिसने चार मैचों में 11 गोल किए हैं।

गोलों की बौछार

अर्जेंटीना ने अपने पिछले 10 विश्व कप मैचों में से प्रत्येक में कम से कम दो गोल किए हैं. यदि वह मिस्र के खिलाफ दो गोल कर लेता है, तो वह 1930 और 1954 के बीच उरुग्वे द्वारा बनाए गए लगातार 11 मैचों में दो या अधिक गोल करने के मौजूदा रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा.

मिस्र के डिफेंस का संघर्ष:

हसन की टीम ने इस टूर्नामेंट में केवल चार गोल खाए हैं, लेकिन उनका अपेक्षित गोल नुकसान 5.4 रहा है. बचे हुए देशों में बहुत कम टीमों का रिकॉर्ड इससे खराब है.

अर्जेंटीना की संभावित प्लेइंग इलेवन (4-4-2): ई. मार्टिनेज; मोलिना, रोमेरो, एल. मार्टिनेज, मदीना; डी पॉल, मैक एलिस्टेर, फर्नांडीज, अल्माडा; मेसी, एल. मार्टिनेज।


मिस्र की संभावित प्लेइंग इलेवन (4-2-3-1): शोबीर; हानी, इब्राहिम, राबिया, अब्देलमगुइद; लाशीन, अत्तिया; आशूर, सालाह, मार्मोश; ज़ीको.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Argentina Vs Egypt 07/07/2026 102396, Lionel Messi, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com