विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी करेंगे तूफानी आगाज!, युवराज सिंह के इस तूफानी रिकॉर्ड को पार करने पर होगी नजर

Vaibhav Suryavanshi, IND vs ENG 3rd T20I: टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर चुके वैभव सूर्यवंशी अब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अपनी पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय पारी खेलने उतरेंगे और ट्रेंट ब्रिज में उनसे तेज शुरुआत की उम्मीद होगी.

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी करेंगे तूफानी आगाज!, युवराज सिंह के इस तूफानी रिकॉर्ड को पार करने पर होगी नजर
Vaibhav Suryavanshi, IND vs ENG 3rd T20I: वैभव से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी.

Vaibhav Suryavanshi, IND vs ENG 3rd T20I: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुकी भारतीय टीम मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में तीसरे मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेगी. नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम इंडिया की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज गंवाने के बाद भारत को पहले टी20 में भी इंग्लैंड के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड की परिस्थितियों में अब तक तैयार नहीं दिखे हैं और अतिरिक्त उछाल और स्विंग के सामने बल्लेबाजी लड़खड़ाई है. ओपनर अभिषेक शर्मा को छोड़ दें तो बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने कुछ रन जरूर बनाए, लेकिन मैच का रुख बदलने वाली पारी नहीं खेल सके.

ऐसे में सभी की नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर चुके वैभव अब अपनी पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वैभव अगर शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में सफल रहते हैं तो भारत की सीरीज में वापसी की उम्मीद भी मजबूत होगी.

युवराज सिंह के रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की नजर

इंग्लैंड के खिलाफ तेज शुरुआत करने वाले बल्लेबाजों की चर्चा होते ही युवराज सिंह का नाम सबसे पहले आता है. युवराज ने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़कर रिकॉर्ड बनाया था जो आज भी कायम है. अब ट्रेंट ब्रिज में वैभव सूर्यवंशी के पास भी उसी टीम के खिलाफ अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की छाप छोड़ने का मौका होगा. हालांकि युवराज का रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं होगा, लेकिन उनसे एक तेज और यादगार पारी की उम्मीद जरूर रहेगी. अगर भारत को सीरीज में बने रहना है तो बल्लेबाजी को बेहतर प्रदर्शन करना होगा. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की पारी टीम इंडिया के लिए निर्णायक साबित हो सकती है.

मैनचेस्टर में स्पिनर रवि बिश्नोई का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था, जिन्होंने 4 ओवरों में बगैर कोई विकेट हासिल किए 60 रन दिए. इस दौरान एक ही ओवर में 29 रन लुटाए. ऐसे में टीम इंडिया अपनी गेंदबाजी लाइन-अप को बेहतर करना चाहेगी, जिसके लिए एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

इस मुकाबले के लिए युवा प्रिंस यादव, बिश्नोई की जगह लेने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा से बेहतर विकल्प माने जा रहे हैं, क्योंकि प्रसिद्ध कृष्णा की 'बैक-ऑफ-द-लेंथ' गेंदों को इंग्लैंड के जोरदार शॉट खेलने वाले बल्लेबाज आसानी से बाउंड्री के पार भेज सकते हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है. दोनों देशों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 18 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 13 मैच इंग्लैंड ने जीते. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग और ल्यूक वुड.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Suryavanshi, England Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com