विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो: रिकॉर्ड बुक्स पर राज, लेकिन नहीं जीत पाया कभी वर्ल्ड कप

अगर फुटबॉल की रिकॉर्ड बुक निकाली जाए तो पुर्तगाली स्टार रोनाल्डो का नाम हर जगह मिलेगा, लेकिन उनके नाम फीफा वर्ल्ड कप नहीं है.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो: रिकॉर्ड बुक्स पर राज, लेकिन नहीं जीत पाया कभी वर्ल्ड कप
Cristiano Ronaldo: Who rules the record books

एक फुटबॉलर, जिसने करियर के दौरान क्लब, अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए 970 गोल किए, एक ऐसा फुटबॉलर जो दुनिया का सबसे अधिक कमाई करने वाला एथलीट है, एक ऐसा फुटबॉलर जो फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में छह अलग अलग संस्करण में गोल करने वाला खिलाड़ी है, जिसके पास सब कुछ है लेकिन नहीं है तो वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी और मंगलवार को उसका यह सपना टूट गया. पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो आंखों में आंसू लिए अधूरे ख्बाब के साथ वर्ल्ड कप से विदा हुए. रोनाल्डो ने अपने 20 साल के करियर में सब कुछ हासिल किया, लेकिन विश्व विजेता बनने का टैग वो और उनकी टीम को नहीं मिला और इस एक ट्रॉफी का इंतजार उनके कैबिनेट को हमेशा रहने वाला है. 

रिकॉर्ड बुक में सिर्फ रोनाल्डो का राज

अगर क्लब और अंतरराष्ट्री स्तर को मिला दें तो रोनाल्डो के कारनामे से रिकॉर्ड बुक भरी हुई है. CR7 सबसे  अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी हैं.  UEFA चैंपियंस लीग के इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर हैं. उनके नाम पांच बार बैलन डी'ओर खिताब जीतने का रिकॉर्ड है. चार अलग-अलग क्लब के लिए कम से कम 100 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर हैं. दुनिया के सबसे अमीर एथलीट हैं. लेकिन इसमें वर्ल्ड कप नहीं है.

रोनाल्डो के कुछ बड़े रिकॉर्ड

  • UEFA चैंपियंस लीग के इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल (140 गोल)
  • UEFA चैंपियंस लीग में सबसे ज़्यादा मैच (183 मैच)
  • पुरुषों के लिए सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल गोल (पुर्तगाल के लिए 146 गोल)
  • पुरुषों के लिए सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल मैच (233 कैप)
  • छह FIFA वर्ल्ड कप (2006, 2010, 2014, 2018, 2022, 2026) में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी।
  • UEFA यूरोपियन चैंपियनशिप फाइनल में सबसे ज़्यादा गोल (14 गोल)
  • पांच बार UEFA चैंपियंस लीग जीतने वाले
  • पांच बार बैलन डी'ओर जीतने वाले
  • एक UEFA चैंपियंस लीग सीज़न में सबसे ज़्यादा गोल (17 गोल) (2013–14)
  • चार अलग-अलग क्लबों के लिए 100+ गोल करने वाले पहले फुटबॉलर
  • सबसे ज़्यादा UEFA चैंपियंस लीग नॉकआउट-स्टेज गोल
  • एक खिलाड़ी द्वारा सबसे ज़्यादा UEFA चैंपियंस लीग टाइटल (5, शेयर्ड)
  • 900 ऑफिशियल करियर गोल तक पहुंचने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर
  • FIFA वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन में सबसे ज़्यादा गोल (41)
  • पुरुष फुटबॉल में सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल हैट्रिक (10, शेयर्ड)
  • छह UEFA यूरोपियन चैंपियनशिप में खेलने वाले पहले खिलाड़ी 

रोनाल्डो ने पहली बार 2006 के जर्मनी विश्व कप में हिस्सा लिया था. उस टूर्नामेंट में उन्होंने ईरान के खिलाफ अपना पहला विश्व कप गोल किया और पुर्तगाल को 40 साल बाद सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद उन्होंने 2010 (दक्षिण अफ्रीका), 2014 (ब्राजील), 2018 (रूस) और 2022 (कतर) के विश्व कप में भी खेला और हर संस्करण में कम से कम एक गोल किया.

रोनाल्डो ने 2016 में पुर्तगाल को यूरोपीय चैम्पियनशिप जिताने में अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा उनकी टीम ने दो बार यूईएफए नेशंस लीग का खिताब भी जीता. हालांकि, विश्व कप ट्रॉफी उनके करियर की सबसे बड़ी अधूरी ख्वाहिश बनकर रह गई. विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 में रहा, जब अपने पहले ही टूर्नामेंट में वह पुर्तगाल को सेमीफाइनल तक ले गए थे.

यह भी पढ़ें: कितनी है क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नेटवर्थ? पिता माली, मां मेड, कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर एथलीट

यह भी पढ़ें: कनाडा, मैक्सिको के बाद अमेरिका भी वर्ल्ड कप से बाहर, नहीं खत्म हुआ 1998 से चला आ रहा सिलसिला

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cristiano Ronaldo, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com