MS Dhoni with Suresh Raina viral video:चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और ख़ासकर धोनी (MS Dhoni) के फ़ैंस काफ़ी दिनों से यही अनुमान लगा रहे हैं की एम एस अपना आख़िरी आईपीएल (IPL 2024) सीज़न खेल रहे हैं. ऐसे में जब कल रात चेन्नई की टीम ने अपने होम ग्राउंड में आख़िरी मैच खेला, तो मानो हर ''थाला'' फ़ैन के दिमाग में एक ही बात चल रही थी. एम ए चिदंबरम स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद मैनेंजमेंट ने फैंस को रुकने के लिए कहा था. मैच के बाद स्टेडियम में मौज़ूद फ़ैंस को दिल को छू जाने वाले दृश्य देखने को मिले. ये तब हुआ जब फ़ैंस के चहेते थाला (धोनी) और टीम के पूर्व खिलाडी सुरेश रैना (Suresh Raina) जिनको सब प्यार से चिन्ना थाला बुलाते हैं, दोनों एक साथ दिखे, जिसे देखकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई. दरअसल, जीत के बाद जब सीएसके के सभी खिलाडी मैदान पर थे और अपनी जीत का जश्न, चेपॉक स्टेडियम के मैदान के चारों ओर लैप ऑफ ऑनर के साथ मना रहे थे तभी उनको सुरेश रैना ने भी कुछ देर के लिए ज्वाइन किया.
ये भी पढ़े- ब्रायन लारा की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया IPL 2024 का विजेता
ये भी पढ़े- तेंदुलकर-जयसूर्या नहीं बल्कि यह बल्लेबाज था 90s में स्पिनरों के खिलाफ खेलने वाला सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, वसीम अकरम ने बताया
इस लैप ऑफ ऑनर के दौरान, खेल के दो जाने-माने धुरंधर धोनी और रैना एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दिए. इसके बाद धोनी ने रैना को टेनिस रैकेट पकड़ा कर फ़ैंस के बीच बॉल फेंकने के लिए भी कहा. दोनों ही खिलाड़ी टेनिस रैकेट की मदद से गेंदों को फ़ैंस के बीच में फेंकते नज़र आए. मैच ख़त्म होने के बाद स्टेडियम में हज़ारो फ़ैंस रुके थे और अपने चहेते खिलाडियों की तरफ़ से ये उपहार पाकर उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना ही नहीं था. चेपॉक में काफ़ी लोगों को 'थाला' और 'चिन्ना थाला' को एक साथ देख कर सीएसके के पुराने दिन याद आ गए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
34 seconds of pure Yellove 💛#CSKvRR #TATAIPL #IPLonJioCinema #IPLinHindi pic.twitter.com/QWuPq6c3yt
— JioCinema (@JioCinema) May 12, 2024
चेपॉक में कमेंट्री के दौरान सुरेश रैना ने धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट की अफ़वाहों को ख़ारिज कर दिया. बता दें कि सीएसके अभी पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है और अपना लीग स्टेज का आख़िरी मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख़िलाफ़ 18 मई को खेलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं