कभी-कभी क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी ऐसे रिकॉर्ड बना देते हैं जिसकी कल्पना उन्होंने सपने में भी नहीं की थी. ऐसा ही कुछ एक ऐसे गेंदबाज के साथ करियर में हुआ है जिसके नाम अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. गेंदबाज के करियर में नो बॉल करना किसी बुरे सपने से कम नहीं होता है. लेकिन वर्ल्ड क्रिकेट में एक ऐसा गेंदबाज है जिन्होंने अपने करियर में 13 विकेट नो बॉल पर लिए हैं जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक अनाचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड है. नो बॉल पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज मोर्ने मोर्केल हैं..
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल के नाम 13 ऐसे विकेट दर्ज हैं जो 'नो बॉलपर आए ह हैं. यह टेस्ट क्रिकेट में एक अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उनका 13वां 'नो बॉल' वाला विकेट तब आया जब उन्होंने 2017 में लॉर्ड्स में बेन स्टोक्स को बोल्ड किया था.
जब इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मोर्केल ने बेन स्टोक्स को 44 रन के स्कोर पर नो-बॉल पर आउट किया, तो यह 13वीं बार था जब 32 साल के गेंदबाज को क्रीज के आगे अपना अगला पैर रखने की वजह से विकेट नहीं मिल पाया. किसी भी गेंदबाज ने नो-बॉल की वजह से इतने टेस्ट विकेट कभी नहीं गंवाए हैं.
अनचाहा रिकॉर्ड बनने पर मोर्कल ने मजाकिया अंदाज़ में कहा था
मोर्ने मोर्कल ने अपने टेस्ट करियर में वैसे, 86 टेस्ट मैच खेले और कुल 309 विकेट लेने में सफल रहे वहीं, वनडे में उनके नाम 188 विकेट दर्ज है. टी-20 इंटरनेशनल में मोर्कल ने 44 मैच खेलकर कुल 47 विकेट लिए थे.
वर्तमान में हैं टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब मोर्ने मोर्कल गेंदबाजी कोच की भूमिका में हैं. वर्तमान में मोर्ने भारत के गेंदबाजी कोच हैं और गौतम गंभीर के साथ मिलकर टीम इंडिया के गेंदबाजों की रफ्तार, लाइन और लेंथ को सुधाने का जिम्मा संभाले हुए हैं.
हाल ही में मोर्ने मोर्कल को रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी" में देखा गया जहां उन्होंने 150 KPH की रफ्तार से गेंदबाजी कर रियलिटी शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट को डरा और सहमा दिया था .
ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर फेल हुए तो बढ़ेंगी मुश्किलें? कोच गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं