विज्ञापन
20 days ago

UP Assembly Live Update: यूपी सरकार विधानसभा के मॉनसून सत्र में आज अनुपूरक बजट पेश कर दिया है. आज कि बहस के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. अब सदन की अगली बैठक 5 जुलाई को सुबह 11 बजे होगी, जहां विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

योगी सरकार ने 59,019.54 करोड़ रुपए का सप्लीमेंट्री बजट पेश किया है. वहीं विधानसभा में आज राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर जमकर हंगाम हुआ. जिसके चलते सदन की कार्यवाही भी स्थगित की गई. 

Live Updates

देशभर में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव है. यूपी, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदल गया है. यहां भी बारिश के आसार हैं. उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड होने की वजह से यातायात प्रभावित हो गया है. ऐसे में यहां यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

Live Updates

पेपर लीक पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा हलफनामा, 10 साल तक जेल और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रस्ताव | neet-ug-paper-leak-case-centre-affidavit-supreme-court-strict-law-exam-reforms-cbt-mode - NDTV India

प्रस्तावित संशोधन में 10 साल तक की जेल, 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना, फास्ट-ट्रैक सुनवाई और नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में परीक्षा सुधार टास्क फोर्स जैसे बड़े कदम शामिल हैं.

UPI इस्तेमाल करने पर भी लगेगा चार्ज? लोकसभा में पेश हुए बिल की पूरी ABCD समझिए | upi mdr bill Nirmala Sitharaman lok sabha merchant discount rate explained - NDTV India

लोकसभा में मंगलवार को एक बिल पेश हुआ है, जिसके बाद कन्फ्यूजन है कि UPI करने पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगेगा.

बच्चों को न्याय मिलेगा... JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों के आंदोलन पर बोले CM सोरेन | CM Soren speaks on the student protest regarding irregularities in the JPSC exam - NDTV India

JPSC पीटी परीक्षा में कथित धांधली को लेकर रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. इस पूरे विवाद पर पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया दी है. 

यूपी विधानसभा की कार्यवाही 5 जुलाई सुबह 11 तक के लिए स्थगित

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को सदन की कार्यवाही निर्धारित समय तक नहीं चल सकी. विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. अब सदन की अगली बैठक 5 जुलाई को सुबह 11 बजे होगी, जहां विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में हंगामे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा 'विपक्ष सदन नहीं चलने देना चाहता है. वह परंपराओं का पालन नहीं करता है. नियमों के तहत अपनी बात नहीं रखते है. केवल हल्लाबोल इनका मकसद होता है, समाजवादी पार्टी का आचरण नियमों के खिलाफ हैं. सीएम योगी ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच जारी है. इस मामले में हमने एसआईटी का गठन भी किया है. मामले में एक्शन लिया जा रहा है.

योगी सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट

योगी सरकार मॉनसून सत्र के दूसरे दिन 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश कर दिया है. वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बजट प्रस्तुत करते हुए ऊर्जा, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य, कृषि और समाज कल्याण जैसे क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधानों की घोषणा की है. बजट पेश होने के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा किया, जबकि सत्ता पक्ष ने भी नारेबाजी का जवाब नारेबाजी से दिया. अनुपूरक बजट में अलग-अलग विभागों के लिए प्रावधान किए गए हैं.

बिहार के पूर्व राज्यपाल का निधन

कांग्रेस के पूर्व नेता और बिहार के पूर्व राज्यपाल डॉ. डीवाई पाटील का महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया. डॉ. द्यानदेव यशवंतराव पाटील लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे और उन्होंने बिहार के साथ-साथ त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में राज्यपाल के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली थी. शिक्षा क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने डीवाई पाटील समूह की स्थापना में उनकी अहम भूमिका थी.

यूपी विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत होते ही सदन में जमकर हंगामा हुआ. जिसके बाद सदन को 12 बजकर 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है. सदन में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. इस दौरान स्पीकर सतीश महाना ने कहा 'जिसने चंदा दिया हो, वो रसीद लेकर आए' विपक्ष ने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग दोहराई, जिसके चलते सदन का माहौल गर्म रहा.

योगी कैबिनेट की बैठक

यूपी सरकार आज मॉनसून सत्र के दौरान अनुपूरक बजट पेश करने वाली है. उससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई है. जिसमें अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जाएगी और फिर उसे सदन में पेश किया जाएगा. 

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. यूपी, बिहार, दिल्ल-NCR, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों में मॉनसून एक्टिव हैं और यहां झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. पहाड़ी राज्यों में भी बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है. उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड होने की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है.

योगी सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट

योगी सरकार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन अनुपूरक बजट पेश करेगी. योगी सरकार का यह सप्लीमेंट्री बजट 25 हजार करोड़ रुपए का होगा. जिसमें कई अहम घोषणाएं हो सकती हैं. जबकि कई योजनाओं के लिए विशेष बजट का ऐलान किया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
UP Assembly Session, Prashant Kishor, Today Weather Update, Kanwar Yatra, Bankipur By Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com