विज्ञापन

AUS vs BAN: मोमिनुल हक ने बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दूसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज

मोमिनुल हक बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने तमीम इकबाल को पीछे छोड़ा है.

AUS vs BAN: मोमिनुल हक ने बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दूसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज
मोमिनुल हक

बांग्लादेशी बल्लेबाज मोमिनुल हक (Mominul Haque) ने इतिहास रच दिया है. वह बांग्लादेश क्रिकेट टीम की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज गए हैं. उनसे पहले यह विशेष उपलब्धि पूर्व कप्तान तमीम इकबाल के नाम दर्ज थी. जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 5134 रन बनाए हैं. मगर डार्विन टेस्ट की पहली पारी में एक रन बनाते हुए मोमिनुल हक ने तमीम इकबाल को पीछे छोड़ दिया है. मौजूदा समय में बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मुशफिकुर रहीम के नाम दर्ज है. जिन्होंने 190 पारियों में 39.11 की औसत से 6806 रन बनाए हैं. उनके बाद दूसरे स्थान पर मोमिनुल हक आ गए हैं. हक के बल्ले से खबर लिखे जाने तक 146 पारियों में 38.26 की औसत से 5166 रन निकले हैं. तमीम इकबाल एक पायदान नीचे खिसकते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इकबाल के बल्ले से रेड बॉल फॉर्मेट की 134 पारियों में 38.89 की औसत से 5134 रन निकले थे. 

डार्विन में 35 रन बनाकर नाबाद हैं मोमिनुल हक

मोमिनुल हक डार्विन टेस्ट में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद में 71.42 की स्ट्राइक रेट से 35 रन बनाकर नाबाद हैं. इस बीच उनके बल्ले से छह चौके निकले हैं. उनके साथ तंजिद हसन भी 67 गेंद में 32 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी शादमान इस्लाम (20) हैं. जिन्हें स्टार्क ने नाथन लियोन के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. पहले दिन का स्टंप घोषित होने तक टीम का स्कोर 24 ओवरों में 96/1 रन है.  

बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज 

6806 - मुशफिकुर रहीम 
5166 - मोमिनुल हक
5134 - तमीम इकबाल
4609 - शाकिब अल हसन
3356 - लिटन दास 

मोमिनुल हक का टेस्ट करियर

2013 से खबर लिखे जाने तक मोमिनुल हक ने बांग्लादेश की तरफ से कुल 79 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 146 पारियों में 38.26 की औसत से 5166 रन निकले हैं. जिसमें 13 शतक और 28 अर्धशतक शामिल है. 181 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है.  

यह भी पढ़ें- W,W,W,W,W,W: हेड, स्मिथ, कमिंस सब हुए फेल, हसन महमूद ने लिखी नई कहानी, आपने तूफानी स्पेल देखा? VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh, Mominul Haque, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com