विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2024

PAK vs USA: पाकिस्तान की हार पर 'मारो मुझे मारो' वाले मोमिन शाकिब का रिएक्शन हुआ वायरल, इस बार किया कुछ ऐसा

Momin Saqib on PAK lose vs USA T20 WC 2024: आमिर के सुपर ओवर में अमेरिका ने आरोन जेम्स (11) और हरमीत सिंह (नाबाद 00) की पारियों से एक विकेट पर 18 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में नेत्रलवकर के ओवर में एक विकेट पर 13 रन ही बना सकी.

PAK vs USA: पाकिस्तान की हार पर 'मारो मुझे मारो' वाले मोमिन शाकिब का रिएक्शन हुआ वायरल, इस बार किया कुछ ऐसा
Momin Saqib Reaction Viral After Pak lose vs USA

Momin Saqib Reaction on PAK lose vs USA: मोहम्मद आमिर ने सुपर ओवर में दिशाहीन गेंदबाजी करते हुए सात वाइड सहित 18 रन दिए जिसके बाद सौरभ नेत्रवलकर ने सिर्फ 13 रन खर्च करके अमेरिका को आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के बेहद रोमांचक मुकाबले में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान पर पांच रन की उलटफेर भरी जीत दिलाई जो उसकी लगातार दूसरी जीत है. आमिर के सुपर ओवर में अमेरिका ने आरोन जेम्स (11) और हरमीत सिंह (नाबाद 00) की पारियों से एक विकेट पर 18 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में नेत्रलवकर के ओवर में एक विकेट पर 13 रन ही बना सकी. पाकिस्तान की तरफ से फखर जमां (नाबाद 00), इफ्तिखार अहमद (04) और शादाब खान (नाबाद 03) बल्लेबाजी के लिए उतरे.

मोमिन ने एक्स पर शेयर किया वीडियो 

पाकिस्तान की सुपर ओवर में मिली हार को लेकर मोमिन अपने दिल की बात रहे हैं ". अभी - अभी अभी हम यूएसए लैंड हुए हैं और खबर आई है की डॉक्टर ने जवाब दे दिया है मैच हम हार गए, ये भाई रीप्ले पर देख देखकर अपना दिल खराब कर रहे हैं बहुत एक्स्ट्रा रन दी गई फील्डिंग में भी गलती हुई और यूएस टीम के भीतर वो आत्मविश्वास था जो हमारी टीम में होना चाहिए था.

खैर यूएस की टीम को मुबारकबाद देना चाहूंगा और अपनी टीम को ये कहना चाहूंगा की उतार-चढ़ाव ज़िन्दगी में आते रहते हैं और आप हारते नहीं है आप कुछ सीखते है, 9 तारीख को जीता देना बस 9 को जीता देना.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, USA, Rohit Parmod Sharma, Mohammad Babar Azam, Mohammad Amir, ICC T20 World Cup 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com