- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 27वां मुकाबला कोलंबो में 14 फरवरी को खेला जाएगा
- मोहसिन नकवी वर्तमान में पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष भी हैं
- मोहसिन नकवी ने ओहायो विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में डिग्री प्राप्त की है
Mohsin Naqvi, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला रविवार (14 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच कोलंबो में खेला जाएगा. आगामी मैच की रोमांचकता को ध्यान में रखते हुए देश दुनिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस श्रीलंका पहुंचने लगे हैं. पीसीबी अक्ष्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) भी कोलंबो पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर जब उनसे पत्रकार ने सवाल किया कि कल के मैच के लिए लिए पाकिस्तान की टीम को एक गुड लक मैसेज दे दें. सवाल के जवाब में उन्होंने ज्यादा कुछ तो नहीं बोला, बस इतना कहा, 'इंशाअल्लाह ताला बस. अल्लाह ताला के ऊपर है और हम इंशाअल्लाह ताला अच्छी फॉर्म में है.'
पीसीबी के अक्ष्यक्ष हैं मोहसिन नकवी
मोहसिन नकवी का जन्म 28 अक्टूबर साल 1978 में पाकिस्तान के लाहौर शहर में हुआ था. मौजूदा समय में वह पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ, मीडिया दिग्गज, 2024 से गृह मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हैं. यहीं नहीं वह अप्रैल 2025 से एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष पद भी काबिज हैं. नकवी ने अपनी डिग्री ओहायो विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पूरी की है.
Security for world cup trophy has been increased as trophy chor bhikhari Mohsin Naqvi has arrived in Sri Lanka!! pic.twitter.com/RoLeHKfQNb
— Rajiv (@Rajiv1841) February 14, 2026
आसिफ अली जरदारी के करीबी माने जाते हैं मोहसिन नकवी
मोहसिन नकवी को आसिफ अली जरदारी का करीबी माना जाता है, जो कि मौजूदा समय में पाकिस्तान के राष्ट्रपति हैं. यहीं नहीं उन्होंने 'सिटी न्यूज नेटवर्क' की स्थापना भी की है. सितंबर 2025 में एशिया कप ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. जिसके बाद वह ट्रॉफी लेकर अपने होटल चले गए थे. उसके बाद वह काफी विवादों में रहे थे.
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: सैमसन, अर्शदीप, सुदंर का कटेगा पत्ता, ये 11 धुरंधर इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ दिलाएंगे जीत!