Border 2 Box Office Collection Day 21: 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉर्डर 2 को दर्शकों का खूब प्यार मिला है, जिसके चलते सनी देओल की फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है. वहीं वॉर 2 से लेकर बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों को सनी देओल की फिल्म ने पछाड़ दिया है. हालांकि जहां हफ्तेभर में फिल्मों की कमाई बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों से लाखों पर पहुंच जाती है तो वहीं बॉर्डर 2 की दहाड़ खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. हाल कुछ ऐसा है कि अब 21 दिन बाद भी फिल्म वीकडेज में अच्छी कमाई अपने नाम कर रही है.
बॉर्डर 2 की 21वें दिन कमाई
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 21वें दिन बॉर्डर 2 ने 1.75 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि भारत में 21 दिनों में कमाई 317.75 करोड़ हो गई है. वहीं इंडिया ग्रॉस 379.1 करोड़ हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 434.1 करोड़ जा पहुंचा है. हालांकि टीसीरीज द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड 458.16 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
भूषण कुमार से बॉक्स ऑफिस कमाई के आंकड़ों पर सनी देओल ने कही ये बात
बॉर्डर 2 की सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा, “हर किसी का अपना नजरिया होता है कि वे फिल्मों और बॉक्स ऑफिस नंबर्स की घोषणा कैसे करना चाहते हैं, लेकिन कुछ चीजें नहीं होनी चाहिए, और नंबर्स उसी तरह बताए जाते हैं. मैं इस पर और कमेंट नहीं करना चाहता. सनी ने मुझे कहा था कि हमें नॉर्मल नंबर्स ही बताने चाहिए क्योंकि हम सुनते रहते हैं कि लोग अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए टिकट खरीद रहे हैं और ऐसी दूसरी चीजें कर रहे हैं, लेकिन हम कभी ऐसी एक्टिविटीज में शामिल होने के बारे में सोचते भी नहीं हैं. मैंने सनी को जवाब दिया कि हम पूरी तरह से ऑर्गेनिक हैं. हमारा एडवांस ऑर्गेनिक है. ये चीजें हमेशा सामने आती हैं अगर आप कुछ भी गड़बड़ करते हैं तो ऑडियंस को पता चल जाता है.””
बॉर्डर के बजट से 38 गुना ज्यादा कमाई
1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर 2 है, जिसका 29 साल पहले बजट केवल 12 करोड़ था. वहीं फिल्म ने 66.70 करोड़ की कमाई हासिल की थी. जबकि अब बॉर्डर 2 200 से 250 करोड़ के बजट में बनी है, जिसने 450 करोड़ का आंकड़ा दुनियाभर में पार कर लिया है. इसके चलते बॉर्डर 2 ने बॉर्डर के बजट के 38 गुना ज्यादा कमाई हासिल कर ली है.
ये भी पढ़ें- बॉर्डर 2, गदर 2 या दंगल नहीं कमाई की असली धुरंधर अब OTT पर रिलीज, 30 करोड़ के बजट में की थी ताबड़तोड़ कलेक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं