उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शनिवार को जब्त की गयी शराब को नष्ट करते समय आग लगने से दो पुलिसकर्मियों और दो चौकीदारों समेत चार लोग झुलस गए. शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह ने बताया कि यह घटना झिंझाना थाने के अंतर्गत कस्बे में उस समय हुई जब पुलिस जब्त की गई 57 केस शराब को जमीन में गड्ढा खोदकर नष्ट कर रही थी.
एसपी ने कहा कि आग तब लगी जब नवाब नाम के एक चौकीदार ने कथित तौर पर शराब से भरे गड्ढे में जलती हुई माचिस की तीली फेंक दी, जिससे आग की लपटें उठीं और विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप ये लोग झुलस हो गए.
उन्होंने कहा कि सभी चारों घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें नवाब की हालत गंभीर बनी हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं