विज्ञापन

IPL 2027: एक ट्रेड और राजस्थान बन जाएगी खतरनाक टीम, मोहम्मद शमी को लेकर आई बड़ी रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद शमी IPL 2027 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़ राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं, जबकि सैम करन LSG का रुख कर सकते हैं.

IPL 2027: एक ट्रेड और राजस्थान बन जाएगी खतरनाक टीम, मोहम्मद शमी को लेकर आई बड़ी रिपोर्ट
Mohammed Shami
IANS

आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड विंडो में एक और बड़ी डील की चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) छोड़कर राजस्थान रॉयल्स (RR) का हिस्सा बन सकते हैं. इसके बदले इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन के LSG में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. अगर यह सौदा पूरा होता है तो राजस्थान को जॉफ्रा आर्चर और मोहम्मद शमी जैसी खतरनाक नई गेंद जोड़ी मिल सकती है.

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मोहम्मद शमी और सैम करन को लेकर ट्रेड डील पर बातचीत चल रही है. हालांकि अभी तक दोनों फ्रेंचाइजियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

यदि यह ट्रेड पूरा होता है तो शमी राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी इकाई को नई मजबूती देंगे. पिछले सीजन में जॉफ्रा आर्चर टीम के प्रमुख स्ट्राइक गेंदबाज थे और अब उनके साथ शमी की जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है.

IPL 2026 में कैसा रहा शमी का प्रदर्शन?

36 वर्षीय मोहम्मद शमी ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनका अनुभव अब भी बेहद अहम माना जाता है. IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान LSG की गेंदबाजी सफलता में शमी की बड़ी भूमिका रही थी. उन्होंने पावरप्ले में 23 विकेट हासिल किए और उनका इकॉनमी रेट 8.71 रहा. वहीं 2024 से अब तक पावरप्ले में उनके नाम 14 विकेट हैं और इकॉनमी 8.76 रही है.

सैम करन के लिए तीसरी फ्रेंचाइजी?

अगर यह डील होती है तो सैम करन के IPL करियर की यह तीसरी फ्रेंचाइजी होगी. इससे पहले वह पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं. हालांकि करन चोट के कारण IPL 2026 में हिस्सा नहीं ले पाए थे. इसके बावजूद वह टी20 क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं.

एक और खिलाड़ी हो सकता है डील का हिस्सा

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ को भी राजस्थान रॉयल्स के साथ होने वाली इस डील के तहत रिलीज किया जा सकता है. हालांकि सभी पक्षों की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है और फिलहाल इसे संभावित ट्रेड के तौर पर ही देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें-  29 गेंदों में ठोक दिए 82 रन, टीम इंडिया से बाहर हुए सूर्यकुमार यादव का जमकर गरजा बल्ला

यह भी पढ़ें-  PAK का सपना तोड़ने वाले मोहित उल्वा ने अपने रोल मॉडल्स का किया खुलासा, दो दिग्गज क्रिकेटर्स को बताया फेवरेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL 2027, Mohammed Shami Ahmed, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com