Mohammed Shami Record Wicket off the First Ball: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस ने शुक्रवार को चेपक स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मोहम्मद शमी ने शैक रशीद को अभिषेक शर्मा के हांथों कैच कराकर पहला झटका दिया और इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. आठ मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ सबसे निचले पायदान पर बैठी एमएस धोनी की संघर्षरत CSK, SRH से भिड़ेगी, जो अपने आठ मैचों में छह हार के साथ नौवें नंबर पर है. हारने वाली टीम को लकड़ी के चम्मच से संतोष करना होगा और बाहर होने का जोखिम बढ़ जाएगा. दोनों टीमों ने अपने पिछले पांच मैचों में सिर्फ एक मैच जीता है.
मोहम्मद शमी ने एक बार फिर अपने गेंदबाज़ी कौशल से IPL इतिहास में खास जगह बना ली है. चेन्नई के खिलाफ हैदराबाद की ओर से खेलते हुए शमी ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया, जो कि उनके करियर में चौथी बार हुआ है. IPL में सबसे ज़्यादा बार ये कारनामा करने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शमी ने इस बार चेन्नई के बल्लेबाज़ शैक रशीद को पहली ही गेंद पर आउट किया. इससे पहले वह तीन बार ऐसा कर चुके हैं:
* जैक्स कैलिस – दुबई 2014
* केएल राहुल – वानखेड़े 2022
* फिल सॉल्ट – अहमदाबाद 2023
* शैक रशीद – चेन्नई 2025
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं