Mohammed Shami, Fastest To 200 ODI Wickets: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इतिहास रच दिया है. वह वनडे में सबसे कम गेंदों में 200 विकेट चटकाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को पछाड़ा है. स्टार्क ने 5240 गेंदों में 200 विकेट चटकाए थे. वहीं शमी ने 200 के खास आंकड़े को 5126 गेंदों में प्राप्त किया है.
सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज
5126 गेंद - मोहम्मद शमी - भारत
5240 गेंद - मिचेल स्टार्क - ऑस्ट्रेलिया
5441 गेंद - सकलैन मुश्ताक - पाकिस्तान
5640 गेंद - ब्रेट ली - ऑस्ट्रेलिया
5783 गेंद - ट्रेंट बोल्ट - न्यूजीलैंड
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यही नहीं शमी वनडे में भारत की तरफ से 200 विकेट चटकाने वाले आठवें गेंदबाज भी बन गए हैं. उन्होंने 104 वनडे मैच की 103 पारियों में 200 चटकाने की खास उपलब्धि को हासिल किया है. इस बीच उन्होंने छह बार पांच, जबकि 10 बार चार विकेट प्राप्त हुए हैं.
भारत की तरफ से वनडे में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले टॉप 10 गेंदबाज
334 विकेट - अनिल कुंबले
315 विकेट - जवागल श्रीनाथ
288 विकेट - अजीत आगरकर
269 विकेट - जहीर खान
265 विकेट - हरभजन सिंह
253 विकेट - कपिल देव
226 विकेट - रवींद्र जडेजा
200 विकेट - मोहम्मद शमी
196 विकेट - वेंकटेश प्रसाद
174 विकेट - कुलदीप यादव
खास मामले में शमी ने सकलैन मुश्ताक की बराबरी की
मोहम्मद शमी सर्वाधिक मैच खेलते हुए वनडे में 200 विकेट चटकाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और की नहीं बल्कि पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज सकलैन मुश्ताक की बराबरी की है. मुश्ताक और शमी दोनों ने 104 वनडे मुकाबलों में 200 के आंकड़े को छुआ है. पहले स्थान पर मिचेल स्टार्क का नाम नाम आता है. जिन्होंने 102 मैचों में 200 विकेट चटकाए थे.
सबसे कम वनडे में 200 विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी
102 मैच - मिचेल स्टार्क - ऑस्ट्रेलिया
104 मैच - मोहम्मद शमी - भारत
104 मैच - सकलैन मुश्ताक - पाकिस्तान
107 मैच - ट्रेंट बोल्ट - न्यूजीलैंड
112 मैच - ब्रेट ली - ऑस्ट्रेलिया
बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट चटकाने में कामयाब रहे शमी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले ही मुकाबले में शमी का जलवा देखने को मिला है. टीम के लिए उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कुल 10 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 5.30 की इकोनॉमी से पांच विकेट चटकाने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें- VIDEO: हार्दिक पंड्या ने टपकाया लॉलीपॉप कैच, रोहित शर्मा नहीं कर पाए बर्दाश्त, देखें फिर क्या हुआ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं