विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2021

मोहम्मद शमी को आई अपने पिता की याद, फोटो शेयर कर लिखी इमोशनल पोस्ट

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) अपने पिता जी को याद कर इमोशनल हो गए हैं. शमी ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेय़र कर अपने पिता को याद किया है. बता दें कि शमी ने पिता के गुजर जाने की चौथी वर्षगांठ पर अपनी दिल की बात सोशल मीडिया पर पोस्ट की है

मोहम्मद शमी को आई अपने पिता की याद, फोटो शेयर कर लिखी इमोशनल पोस्ट
मोहम्मद शमी को आई अपने पिता की याद, फोटो शेयर कर लिखी इमोशनल पोस्ट

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) अपने पिता जी को याद कर इमोशनल हो गए हैं. शमी ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेय़र कर अपने पिता को याद किया है. बता दें कि शमी ने पिता के गुजर जाने की चौथी वर्षगांठ पर अपनी दिल की बात सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. शमी ने प्यारा का पोस्ट लिखकर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी है. अपने पोस्ट में शमी ने लिखा है कि वो उन्हें याद करते हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं.

राशिद खान को 'बाहुबली' बना देख हैरान हुए डेविड वॉर्नर, बोले- मेरी पहचान चुरा ली, देखें Video

शमी ने लिखा, 'आज 4 साल पूरे हो गए, काश मैं आपको एक बार देख पाता, दरवाजे से चलकर आता, लेकिन मुझे पता है कि यह असंभव है, मुझे पता है कि आप मेरे आँसू महसूस कर सकते हैं और आप मुझे रोने नहीं देंगे, मैं प्रार्थना करता हूँ कि भगवान मुझे शक्ति दे जैसा कि आपने मुझे हमेशा दिया और किसी तरह मुझे दिल के दर्द के साथ संघर्ष के माध्यम से प्राप्त किया जब मैंने आपको खो दिया. आपका बेटा होने पर गर्व महसूस करता हूं, आपको  बहुत प्यार करता हूं, पिताजी आपकी याद आती है.' शमी के पोस्ट कर फैन्स कमेंट कर उन्हें सांत्वना भी देते नजर आ रहे हैं. 

बता दें कि शमी  आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान भारत के लिए खेलते हुए देखा गया था. एडिलेड टेस्ट में बल्लेबाजी करते समय शमी के चोटिल होने के बाद वो आखिरी 3 टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे. साल 2013 में शमी ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे खेलकर अपने इंटरनेशनल करियर की शुरूआत की थी. मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अबतक 50 टेस्ट, 79 वनडे और 12 ट्वेंटी -20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

धोनी से मिले ऋषभ पंत, साक्षी ने फोटो शेयर कर लिखा- 'मिसिंग यू गाइज'

30 वर्षीय गेंदबाज ने अबतक 180 टेस्ट विकेट, 148 वनडे विकेट और 12 T20I विकेट अपने खाते में डाल चुके हैं. 5 फरवरी से चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए नामित टीम में शमी को शामिल नहीं किया गया है. दरअसल शमी अपने चोट को सुधारने के लिए नेशनल कैंप में हैं और अपनी फिटनेस को ठीक कर रहे हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 5 फरवरी से होने वाला है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इशांत शर्मा की चोट के बाद वापसी हो रही है.

VIDEO: ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shami Ahmed, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com