विज्ञापन

मोहम्मद रिजवान, इमाम से पूछताछ, दिल्ली में खिलाड़ियों को मिलेंगे 2000...पढ़ें Sports की Top-10 खबरें

पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक से चार घंटे पूछताछ की गई है. जबकि भारतीय टीम जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है.

मोहम्मद रिजवान, इमाम से पूछताछ, दिल्ली में खिलाड़ियों को मिलेंगे 2000...पढ़ें Sports की Top-10 खबरें
पढ़िए आज की स्पोर्ट्स की टॉप-10 खबरें

ड्रेसिंग रूम की कथित जानकारी लीक होने के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की शिकायत पर पाकिस्तान की राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी  ने अनुभवी खिलाड़ियों मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक से करीब चार घंटे तक पूछताछ की. जबकि दिल्ली सरकार ने युवा खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता देने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 'मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना' के तहत खिलाड़ियों को हर महीने 2 हजार देने का वादा किया है. इसके अलावा आज वैभव सूर्यवंशी छाए रहे, जिनका ईशान किशन के साथ बातचीत का एक मजेदार वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया. वहीं जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम  ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बना ली है.

रिजावन-इमाम से हुई पूछताछ

ड्रेसिंग रूम की कथित जानकारी लीक होने के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की शिकायत पर पाकिस्तान की राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी (एनसीसीआईए) ने अनुभवी खिलाड़ियों मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक से करीब चार घंटे तक पूछताछ की.  यह घटनाक्रम इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट दौरे पर पाकिस्तान के बेहद खराब प्रदर्शन के बीच हुआ है. अनुशासन संबंधी मामलों के कारण रिजवान और इमाम समेत सात खिलाड़ियों तथा सहयोगी स्टाफ के दो सदस्यों को दौरे से वापस भेज दिया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर,

दिल्ली में खिलाड़ियों को मिलेंगे 2 हजार

दिल्ली सरकार ने युवा खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 'मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना' (MKPY) के तहत नई ग्रासरूट ट्रेनिंग सपोर्ट असिस्टेंस योजना को मंजूरी दे दी गई है. इस योजना के तहत दिल्ली सरकार के खेल केंद्रों और स्टेडियमों में नियमित प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को हर महीने 2000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. यहां पढ़ें पूरी खबर.

वैभव-ईशान का वीडियो वायरल

बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के बीच मजेदार बातचीत हुई है. ईशान इस वीडियो में वैभव की टांग खीचते हुए दिखाई देते हैं. लेकिन अगले ही पल वैभव अपने हाजिरजवाबी से महफिल लूट ले जाते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर.

शान मसूद 95 रन बनाकर आउट

बर्मिंघम में पहली पारी में महज पांच रन पर आउट होने वाले अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद का बल्ला दूसरी पारी में जमकर चला है. टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह 148 गेंद में 64.18 की स्ट्राइक रेट से 95 रन बनाने में कामयाब रहे. यहां पढ़ें पूरी खबर.

बाबर आजम पर बरसे शोएब अख्तर

शोएब अख्तर ने इंग्लैंड में टीम की शर्मनाक हार के बाद कप्तान बाबर आजम की कप्तानी की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि मौजूदा पाकिस्तानी कप्तान या मैनेजमेंट ग्रुप से मजबूत या पक्के फैसलों की उम्मीद नहीं की जा सकती. यहां पढ़ें पूरी खबर.

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत

भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 3-1 से हराया.  यहां पढ़ें पूरी खबर.

फाइनल में किससे भिड़ना चाहेगा भारत?

भारत की महिला टीम को इस बात की चिंता नहीं है कि दूसरे महिला टी20 एशिया कप सेमीफाइनल से पाकिस्तान या मौजूदा चैंपियन श्रीलंका में से कौन सी टीम जीतती है. ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का कहना है कि रविवार को होने वाले फ़ाइनल मैच से पहले टीम किसी भी विरोधी को हल्के में नहीं ले रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

ईशान किशन की होगी टेस्ट टीम में वापसी?

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की जीत के बाद ईशान किशन को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ईशान की टेस्ट टीम में वापसी को लेकर जब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के एक कार्यक्रम में सौरव गांगुली से सवाल हुआ तो पूर्व कप्तान ने सकारात्मक रुख अपनाया. यहां पढ़ें पूरी खबर.

हार के बाद राजीव राम ने लिया संन्यास

पूर्व डबल्स वर्ल्ड नंबर 1 राजीव राम ने टेनिस को अलविदा कह दिया है. राम और जो सैलिसबरी की जोड़ी को छठी सीड वाली जर्मन जोड़ी ने यूएस ओपन 2026 के डबल्स के सेमीफाइनल में हराया. इस हार के साथ ही राजीव राम ने टेनिस को अलविदा कहा. यहां पढ़ें पूरी खबर.

सीओई हेड ऑफ स्पोर्ट्स के लिए मंगाए आवेदन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में खेल विज्ञान और चिकित्सा प्रमुख के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह महत्वपूर्ण पद मार्च 2025 में नितिन पटेल के इस्तीफे के बाद से खाली है और अब तक इसे भरा नहीं जा सका है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और सीओई प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण सार्वजनिक रूप से इस पद को भरने में आ रही चुनौतियों के बारे में बात कर चुके हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com