इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला नौ सितंबर 2026 से बर्मिंघम में खेला जा रहा है. जहां पहली पारी में महज पांच रन पर आउट होने वाले अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद का बल्ला दूसरी पारी में जमकर चला है. टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह 148 गेंद में 64.18 की स्ट्राइक रेट से 95 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 12 खूबसूरत चौके देखने को मिले. मैच के दौरान एक पल के लिए ऐसा लग रहा था जैसे वह आज अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक पूरा कर लेंगे. मगर बर्मिंघम में वह महज पांच रनों से चूक गए.
गस एटकिंसन ने लौटाया पवेलियन
बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में शान मसूद को किसी और गेंदबाज ने नहीं बल्कि गस एटकिंसन ने अपना शिकार बनाया है. पारी का 50वां ओवर लेकर मैदान में आए एटकिंसन ने दूसरी गेंद ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल डाली थी. जहां शान ने हल्के हाथों से खेलकर सिंगल लेने का प्रयास किया. मगर इसमें वह नाकामयाब रहे. परिणाम यह रहा कि गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए चौथे स्लिप में तैनात डैन लॉरेंस के हाथों में समा गई. यहां लॉरेंस ने अपनी दाईं ओर डाइव लगाते हुए गेंद को शानदार तरीके से लपका.
What a catch 😳
— Usman (@Usman_56Offical) September 11, 2026
SHAN MASOOD GONE 95 🇵🇰💔 pic.twitter.com/1RqEQu0kFs
पहली पारी में केवल पांच रन बना पाए थे शान
इससे पहले पहली पारी में शान मसूद चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए केवल पांच रन बना पाए थे. उस दौरान उन्हें जोफ्रा आर्चर ने आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया था. सब खिलाड़ी टू वाइली ने उनका कैच पकड़ा था.
What a Shot bY Shan Masood to Jofra Archer 🥶🥵
— Usman (@Usman_56Offical) September 11, 2026
Dream Shot for Virat Kohli against Jofra Archer 👿 pic.twitter.com/5hezzqpR9B
शान मसूद का टेस्ट करियर
बात करें शान मसूद के टेस्ट करियर के बारे में तो खबर लिखे जाने तक उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से कुल 50 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 96 पारियों में 2926 रन निकले हैं. मसूद के नाम टेस्ट क्रिकेट में सात शतक और 15 अर्धशतक दर्ज है. 156 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच की एक पारी में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है.
यह भी पढ़ें- रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी! T20I के तूफान में कहीं गायब न हो जाए वनडे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं