राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया. शाम छह बजे तक 70.74 प्रतिशत मतदान हुआ. बालोतरा की धौरीमन्ना नगरपालिका में सबसे अधिक 91.59 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं, नगर निगम चुनाव में जयपुर ने इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड बनाया है. 11 घंटे चली वोटिंग प्रक्रिया में 62.88% मतदाताओं ने जयपुर में वोट डाला है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक छह बड़े नगर निगमों में जोधपुर और पाली मतदान के मामले में सबसे आगे रहे.
जोधपुर नगर निगम में सुबह से ही मतदान की रफ्तार दूसरे बड़े शहरों के मुकाबले तेज रही. सुबह 10 बजे तक यहां 19.96% मतदान हुआ था. दोपहर 1 बजे यह आंकड़ा बढ़कर 43.51% हो गया. इसके बाद 3 बजे तक जोधपुर में 56.42% मतदान दर्ज किया गया. शाम 6 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार नगर निगम जोधपुर क्षेत्र में कुल 71.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.
उदयपुर में दोपहर बाद बदली तस्वीर
पाली नगर निगम में भी मतदाताओं ने खूब उत्साह दिखाया. यहां दोपहर 3 बजे तक 56.09% मतदान हो चुका था. सुबह 10 बजे पाली में 19.14% और दोपहर 1 बजे 42.17% वोटिंग दर्ज की गई थी. 3 बजे तक जोधपुर और पाली ही ऐसे बड़े नगर निगम रहे जहां मतदान 56% से ऊपर पहुंचा.
उदयपुर में सुबह मतदान की रफ्तार सबसे धीमी थी. सुबह 10 बजे तक यहां सिर्फ 12.06% वोट पड़े थे. दोपहर 1 बजे मतदान 39.21% तक पहुंचा और 3 बजे तक 52.13% हो गया. यानी पांच घंटे में उदयपुर में मतदान प्रतिशत में करीब 40 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई. सुबह पीछे रहने के बाद उदयपुर ने दोपहर बाद तेज रफ्तार पकड़ी.
कोटा नगर निगम में सुबह 10 बजे तक 14.55% मतदान हुआ था. दोपहर 1 बजे यह आंकड़ा 38.58% और 3 बजे तक 51% हो गया.
इस तरह तीन बजे तक छह बड़े नगर निगमों में चार जगह मतदान 50% के पार पहुंच चुका था. जबकि शाम 6 बजे तक कोटा में 64.78% मतदान दर्ज किया गया.

राजस्थान निकाय चुनाव: मतदान प्रतिशत
Photo Credit: IANS
जयपुर में 50% से थोड़ा पीछे
राजधानी जयपुर में मतदान की रफ्तार जोधपुर और पाली के मुकाबले धीमी रही. सुबह 10 बजे तक जयपुर नगर निगम में 16.23% मतदान हुआ था. दोपहर 1 बजे यह बढ़कर 37.40% हुआ और 3 बजे तक 48.90% मतदान दर्ज किया गया. जयपुर में 3 बजे तक 50% का आंकड़ा पार नहीं हो सका. अब मतदान के आखिरी तीन घंटे में राजधानी में वोटिंग प्रतिशत बढ़ने पर नजर है.
छह बड़े नगर निगमों में अजमेर में सबसे कम मतदान हुआ. सुबह 10 बजे यहां 14.58% वोटिंग थी. दोपहर 1 बजे यह 35.61% हुई और 3 बजे तक 48.48% मतदान दर्ज किया गया. यानी तीन बजे तक अजमेर 50% के आंकड़े से 1.52 प्रतिशत अंक पीछे रहा.
छह नगर निगमों का रिपोर्ट कार्ड
- जोधपुर 71.10 %- शाम 6 बजे
- पाली 56.09%
- उदयपुर 52.13%
- कोटा 64.78%- शाम 6 बजे
- जयपुर 62.88%- शाम छ बजे
- अजमेर 48.48%
आखिरी घंटों में मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले मतदाताओं के वोट के बाद अंतिम मतदान प्रतिशत सामने आएगा. इसके बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी और निकायों में बनने वाले नए बोर्ड की तस्वीर साफ होगी.
यह भी पढे़ं- जयपुर की वोटर लिस्ट में ‘राष्ट्रपति', ‘ओबामा' और ‘अमरीश पुरी', नामों ने खींचा ध्यान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं