दलीप ट्रॉफी खत्म होने के बाद हर जगह विजेता टीम के कप्तान ईशान किशन के ही चर्चे हैं. ईशान किशन की ही बातें हैं. और हों भी आखिर क्यों न? फाइनल में पहली पारी में 270 और दूसरी पारी में 80 रन. तमाम सवाल खत्म, तमाम शक खत्म! बस एक ही चर्चा है कि ईशान किशन की क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में वापसी होगी? और अगर होगी, तो कब होगी, वगैरह...वगैरह. किशन की इस मैराथन पारी ने पूर्वी क्षेत्र के 708 रनों के विशाल पहली पारी के स्कोर की नींव रखी. उनकी इस पारी ने न केवल लाल गेंद के क्रिकेट में दबदबा बनाने की उनकी क्षमता को दर्शाया, बल्कि एक कप्तान के रूप में उनकी बढ़ती परिपक्वता को भी बयां किया. उनकी इसी पारी से इसने पूर्वी क्षेत्र को पहली पारी में 372 रनों की विशाल बढ़त मिली, जिसने क्षेत्र की पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीत सुनिश्चित कर दी.
अब जबकि ईशान को लेकर सवाल मीडिया लगातार पूछ रहा है, तो क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के एक कार्यक्रम में उसके अध्यक्ष सौरव
जब पूछा गया कि क्या किशन फिर सेभारतीय टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं, तो पूर्व भारतीय कप्तान ने सकारात्मक रुख अपनाया.
पूर्व कप्तान ने आगे कहा, 'यदि वह प्रदर्शन करते हैं, तो हां. मुझे लगता है कि हर युवा खिलाड़ी के लिए टेस्ट क्रिकेट महत्वपूर्ण होना चाहिए. उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा रखनी चाहिए और उम्मीद है कि वह ऐसा करेंगे.वह बड़े मैचों में रन बनाते हैं, विजय हजारे फाइनल, मुश्ताक अली फाइनल, अब दिलीप ट्रॉफी फाइनल. न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले, भारतीय चयनकर्ताओं को किशन के प्रदर्शन का ध्यान रखना होगा. सीमित ओवरों के प्रारूप में भारत के लिए वापसी के बाद से यह बाएं हाथ का बल्लेबाज बेहतरीन लय में रहा है, और अब यह देखना होगा कि क्या वह लाल गेंद के प्रारूप में भी अपनी धाक जमा पाते हैं या नहीं.'
F & Q: Frequently Asked Questions
प्र.1: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का प्रदर्शन कैसा रहा और उन्होंने क्या रिकॉर्ड बनाया?
उत्तर: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पूर्वी क्षेत्र के कप्तान ईशान किशन ने अद्भुत बल्लेबाजी की. उन्होंने पहली पारी में 270 रनों की मैराथन पारी खेली और दूसरी पारी में 80 रन बनाए. इस मैच में कुल 350 रन बनाकर उन्होंने टीम के 708 रनों के विशाल स्कोर की नींव रखी और 13 साल बाद अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाई।
प्र.2: दलीप ट्रॉफी 2026 में ईशान किशन के आंकड़े क्या रहे?
उत्तर: पूरे दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में ईशान किशन का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 409 रन बनाए. उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वे टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे और अपनी कप्तानी व बल्लेबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया.
प्र.3: ईशान किशन की टेस्ट टीम में वापसी को लेकर सौरव गांगुली ने क्या कहा?
उत्तर: पूर्व भारतीय कप्तान और सीएबी अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि अगर ईशान लगातार प्रदर्शन करते हैं, तो वे निश्चित रूप से टेस्ट टीम में वापसी करेंगे. गांगुली ने बताया कि उन्होंने ईशान से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी है और हर युवा खिलाड़ी की तरह ईशान को भी टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा रखनी चाहिए.
प्र.4: बड़े मुकाबलों में ईशान किशन का हालिया ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है?
उत्तर: ईशान किशन बड़े और दबाव वाले मैचों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जा रहे हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल और अब दलीप ट्रॉफी के फाइनल में मैच जिताऊ पारियां खेली हैं. सीमित ओवरों के बाद अब उन्होंने लाल गेंद (रेड बॉल) क्रिकेट में भी अपनी धाक जमाई है.
प्र.5: क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में ईशान किशन को मौका मिल सकता है?
उत्तर: दलीप ट्रॉफी में 270 और 80 रनों की पारियों तथा 372 रनों की विशाल बढ़त दिलाने के बाद ईशान किशन ने टेस्ट टीम में चयन के लिए अपना दावा बेहद मजबूत कर दिया है. चयनकर्ताओं पर आगामी न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए ईशान किशन के इस हालिया प्रदर्शन पर ध्यान देने का भारी दबाव रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं