Mohammad Kaif Big Statement: आईपीएल 2026 में किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वो 15 साल के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) हैं. राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए पारी की शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ हुए मुकाबले में मात्र 36 गेंदों पर शतक लगा दिया. शतकीय पारी के बाद पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव की तारीफ की है. कैफ ने जियो हॉटस्टार से कहा, 'वैभव सूर्यवंशी पीढ़ी में एक बार मिलने वाला टैलेंट है. सिर्फ 15 साल की उम्र में, वह आईपीएल के सबसे अच्छे गेंदबाजों को भी आम दिखा रहे हैं.'
वैभव के साहसिक और निडर बल्लेबाजी पर कैफ ने कहा, 'उसने प्रफुल्ल हिंगे की गेंदों पर लगातार चार छक्के मारे. पिछली बार हैदराबाद में हिंगे ने उसे आउट किया था, लेकिन यहां जयपुर में, सूर्यवंशी हिसाब बराबर करने के मिशन पर थे, और जबरदस्त तरीके से ऐसा किया.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कैफ ने कहा, 'इस टीनएजर ने पैट कमिंस जैसी टॉप-क्वालिटी बॉलिंग के सामने कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई. उसने पैट कमिंस की पहली ही बॉल पर जोरदार छक्का मारा. वह एक निडर, टैलेंटेड खिलाड़ी है जो आईपीएल में ऐसे छा रहा है जैसे गली क्रिकेट खेल रहा हो.'
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'दो सीजन में दो शतक, दोनों में 250 से ज्यादा का स्ट्राइक-रेट. इससे आपको वैभव की मानसिकता के बारे में सब कुछ पता चलता है. उसे गेंदबाज के नाम या मैच की स्थिति की कोई परवाह नहीं है. वह बस अटैक करता रहता है.'
कैफ ने आगे उन टेक्निकल खूबियों के बारे में बताया जो सूर्यवंशी को खास बनाती हैं. वैभव एक ऐसे अनुभवी खिलाड़ी की तरह बल्लेबाजी करता है जिसने दस साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला हो. उसकी शुरू में लेंथ पहचानने की काबिलियत, क्रीज पर उसका बैलेंस और उसकी रॉ पावर, ये सब वर्ल्ड-क्लास हैं. इतनी कम उम्र में यह एक असाधारण प्रतिभा है.
उन्होंने कहा, 'अगर वह फिट रहता है, अपना फोकस बनाए रखता है, रनों के पीछे ऐसे ही जाता है तो भारतीय क्रिकेट को अगले 20 से 25 सालों के लिए अपना अगला सुपरस्टार मिल गया है.'
यह भी पढ़ें- MS Dhoni: फिट होने के बावजूद क्यों नहीं खेल रहे हैं धोनी? हैरान कर देने वाले सवाल का जवाब आ गया सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं