विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2017

पाकिस्‍तान की कप्‍तानी छोड़ेंगे मिस्‍बाह उल हक, संन्‍यास लेने का किया ऐलान

Also Read in
पाकिस्‍तान की कप्‍तानी छोड़ेंगे मिस्‍बाह उल हक, संन्‍यास लेने का किया ऐलान
मिस्‍बाह ने कहा कि वेस्‍टइंडीज दौरा उनकी अंतिम सीरीज होगी.(फाइल फोटो)
  • हाल में प्रदर्शन पर उठे सवाल
  • टीम भी लगातार कई टेस्‍ट हारी
  • वेस्‍टइंडीज सीरीज अंतिम दौरा होगा
पाकिस्‍तानी क्रिकेट टीम के कप्‍तान मिस्‍बाह उल हक ने संन्‍यास लेने की घोषणा की है. उन्‍होंने लाहौर में गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह वेस्‍टइंडीज दौरे के बाद अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले लेंगे. वेस्‍टइंडीज के साथ पाकिस्‍तान 21 अप्रैल से तीन टेस्‍ट खेलने जा रहा है. यह उनकी अंतिम सीरीज होगी. गौरतलब है कि बुधवार को ही विजडन के साल के पांच सर्वश्रेष्‍ठ क्रिकेटर्स में जगह मिली थी. दरअसल लगातार कई टेस्‍ट मैचों में हार के बाद मिस्‍बाह की कप्‍तानी और उनके प्रदर्शन पर सवाल खड़े हुए थे.

पाकिस्‍तान के टेस्‍ट रैंकिंग में नंबर 1 की पोजीशन बनाने के बाद उसको लगातार कई टेस्‍ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. हाल में पाकिस्‍तान को लगातार छह टेस्‍ट मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है. न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ क्रमश: 2-0 और 3-0 से हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ-साथ मिस्‍बाह के प्रदर्शन में भी गिरावट देखने को मिली. मिस्‍बाह के संन्‍यास लेने की घोषणा को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Misbah Ul Haq, Pakistan Cricket, Pak Cricket Team, Pak Cricketer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com