Vaughan on Ben Stokes: दुनिया के करोड़ों फैंस बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के संन्यास से हैरान हैं. पहले टेस्ट के बाद हुए पब विवाद के बाद लगा था कि इंग्लिश ऑलराउंडर का संन्यास समझो हो ही गया! दूसरे टेस्ट में भी उन्हें दूर रखा गया, लेकिन तीसरे टेस्ट में जब स्टोक्स बतौर कप्तान वापस लौटे, त लगा कि अब यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन जब स्टोक्स के संन्यास की खबर आईं, तो फैंस और क्रिकेटर समुदाय कुछ चौंक उठा. बहरहाल, पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन ने सुझाव दिया है कि स्टोक्स और ECB के बीच भरोसे का टूटना उनके इस फैसले में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. स्टोक्स ने संन्यास की घोषणा के बाद से सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन उन्होंने अपने हैरान साथियों से ड्रेसिंग रूम में भावुक होते हुए कहा, 'कारण बाद में बताए जा सकते हैं.'
बीबीसी के 'टेस्ट मैच स्पेशल' पर बात करते हुए वॉन ने कहा कि उन्हें लगता है कि स्टोक्स का ईसीबी सहित अपने आस-पास के लोगों से भरोसा उठ गया था. मैं पिछले दो हफ्तों के बारे में सोच रहा हूं. जब आप इंग्लैंड के कप्तान होते हैं, तो आपको उन लोगों पर भरोसा करना होता है जिनके साथ आप काम कर रहे हैं. आपको प्रबंधन और ECB पर भरोसा करना ही पड़ता है.'
पूर्व कप्तान ने स्पष्ट किया कि वह यह दावा नहीं कर रहे हैं कि यही एकमात्र कारण है, लेकिन उनका मानना है कि यह कई योगदान देने वाले कारकों में से एक है. उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि भरोसे की कमी रही है और यही चीज़ आपको ट्रिगर करती है.'
वॉन ने लॉर्ड्स में पहले टेस्ट से पहले स्टोक्स के व्यवहार की ओर भी इशारा किया और कहा कि वह अपने सामान्य अंदाज में नहीं लग रहे थे. वॉन ने आगे जोड़ा, 'वह कुछ साल पहले वाले बेन स्टोक्स नहीं लग रहे थे. फिर वह घटना (नाइटक्लब विवाद) हुई. और स्पष्ट रूप से पिछले एक हफ्ते में ECB के साथ उनकी अनबन हुई है. इससे उनका उन पर से थोड़ा भरोसा कम हुआ है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं