IPL 2021: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने आईपीएल के आगाज से पहले ही भविष्यवाणी की है. वॉन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर आईपीएल विजेता टीम को लेकर अपनी भविष्यवाणी करते हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को इस सीजन का विजेता करार दिया है. वॉन ने अपने ट्वीट में लिखा है, इस बार भी आईपीएल का खिताब मुंबई इ़ंडियंस की टीम जीत रही है और अगर फॉर्म खराब रही तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम (SRH) ट्रॉफी जीतने में सल रहेगी. वॉन के इस भविष्यवाणी के बाद फैन्स जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं, वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने भी इसपर रिएक्ट किया है और वॉन के इस भविष्यवाणी का जवाब मीम्स शेयर करके दिया है. जाफर के द्वारा शेयर कि गए मीम्स (Mems) पर भी फैन्स का जबरदस्त रिएक्शन आ रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Early #IPL2021 prediction ... @mipaltan will win it ... if by some bizarre loss of form then @SunRisers will win it ... #OnOn #India
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) April 7, 2021
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इंग्लैंड और भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान भी वॉन ने अपने ट्वीट से भारतीय फैन्स को काफी बिजी रखा था. ऐसे में क्रिकेट फैन्स को फिर से उम्मीद है कि आईपीएल के दौरान भी वॉन द्वारा ह्यूमर से भरपूर ट्वीट देखने को मिलेंगे.
SA vs PAK 3rd ODI: फखर जमां ने ठोका लगातार दूसरा शतक, ऐसा कर वनडे में बनाया एक और नया कीर्तिमान
#IPL2021 https://t.co/eVPAxQ9wVU pic.twitter.com/iWndv50zia
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) April 7, 2021
बता दें कि आईपीएल 2021 (IPL 2021) का पहला मैच आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच 9 अप्रैल को होगा. मुंबई ने 5 बार आईपीेएल का खिताब जीतने का कमाल किया औऱ पिछले लगातार 2 साल से खिताब जीतने में सफल रही है. आखिरी सीजन में मुंबई ने फाइनल में दिल्ली को हराकर खिताब जीतने का कमाल कर दिखाया था. अब यदि इस सीजन में भी मुंबई इंडियंस की टीम खिताब जीतने में सफल रही तो लगातार तीसरी बार आईपीएल टूर्नामेंट जीतने वाली इकलौती टीम बन जाएगी.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं