South Africa vs Pakistan, 3rd ODI: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 320 रन बनाए हैं. पाकिस्तान की ओर से फखर जमां ने 101 रन की पारी और बाबर आजम ने 94 रन बनाकर पाकिस्तान के स्कोर को 320 रन पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन इन दो बल्लेबाजों के अलावा हसन अली (Hasan Ali) ने अनोखा कमाल किया और केवल 11 गेंद पर 32 रन ठोककर पाकिस्तान के लिए उपयोगी रन आखिरी समय में बना दिए. हसन अली ने अपने 32 रन की नाबाद पारी में 4 छक्के और 1 चौके जमाए. खासकर साउथ अफ्रीकी गेंदबाज जे जे स्मट्स के ओवर में 4 छक्के लगाए जिसमें 3 छक्के 3 गेंद पर जडे.
SA vs PAK 3rd ODI: फखर जमां ने ठोका लगातार दूसरा शतक, ऐसा कर वनडे में बनाया एक और नया कीर्तिमान
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाकिस्तानी पारी के 49वें ओवर में अली ने तूफानी बल्लेबाजी शुरू की और दूसरी गेंद पर छक्का जमाया, इसके बाद तीसरी गेंद पर हसन कोई रन नहीं बना सके. लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने फैन्स का खूब मनोरंजन किया. चौथी, पांचवीं और आखिरी गेंद पर हसन अली ने लगातार 3 गेंद पर छक्का जमाकर गेंदबाज के लेंथ के साथ खिलबाड़ कर दिया.
Hear babar with the 4th Six of Hasan. pic.twitter.com/WQUmezbqiA
— Taimoor Zaman (@taimoorze) April 7, 2021
पाकिस्तान ने 49वें ओवर में 25 रन और आखिरी ओवर में 18 रन बनाए जिसके कारण टीम का स्कोर 320 रन पर पहुंच पाया. 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर बाबर 77 रन बनाकर आउट हुए. आजम ने अपनी 94 रन की पारी में 82 गेंद का सामना किया. भले ही आजम शतक से चूक गए लेकिन अपनी बल्लेबाजी से फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया. बाबर ने 94 रन की पारी में 7 चौके और 3 छक्के जमाए.
फखर ने 101 रन की पारी खेली और लगातार दूसरे मैच में शतक जमाकर अपनी बल्लेबाजी का जमकर लुत्फ उठाया. उन्होंने 101 रन की पारी में 9 चौके और 3 छक्के जमाए, इसके अलावा ओपनर इमाम-उल-हक ने 73 गेंद पर 57 रन बनाए. हसन अली और बाबर ने 7वेें विकेट के लिए 24 गेंद पर 63 रन की तूफानी साझेदारी निभाई.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं