विज्ञापन

MI vs SRH, IPL 2026: वानखेड़े में सूर्यकुमार यादव के निशाने पर 'डबल धमाल', सिर्फ 9 रन बनाते ही पीछे छूट जाएंगे पोलार्ड

MI vs SRH, IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के निशाने पर दो रिकॉर्ड होंगे. सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाते ही यह दोनों रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

MI vs SRH, IPL 2026: वानखेड़े में सूर्यकुमार यादव के निशाने पर 'डबल धमाल', सिर्फ 9 रन बनाते ही पीछे छूट जाएंगे पोलार्ड
MI vs SR IPL 2026, Suryakumar Yadav on Verge of Mega Records

आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है. मुंबई इस मुकाबले में जीत दर्ज करके अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. मुंबई के 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत है और वो अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. टॉप-4 पर फिनिश करने के लिए मुंबई को अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे और उसकी एक भी गलती प्लेऑफ की राह उसके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है. ऐसे में बुधवार को होने वाला मुकाबला काफी अहम है और इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव पर फैंस की निगाहें होंगी, जिनके निशाने पर दो मेगा रिकॉर्ड होंगे. 

पोलार्ड को पछाड़ेंगे सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव अगर हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 9 रन बनाने में सफल होते हैं तो वह मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ जाएंगे. सूर्या ने मुंबई के लिए 119 मैचों में 37.6 की औसत और 151 की स्ट्राइक रेट से 3907 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 29 अर्धशतर और दो शतक लगाए हैं. जबकि किरोन पोलार्ड ने मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए 193 मैचों में 28.8 की औसत और 147 की स्ट्राइक रेट से 3915 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 18 अर्द्धशतक आए हैं. जबकि रोहित शर्मा लिस्ट में टॉप पर हैं. रोहित के नाम 236 मैचों में 133 की स्ट्राइक रेट और 29.9 की औसत से 6286 रन हैं. 

वानखेड़े में जमाएंगे सिक्का

अगर सूर्यकुमार यादव बुधवार को 14 रन बनाने में सफल होते हैं तो वह वानखेड़े में टी20 मैचों में 2 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. सूर्या से पहले ऐसा सिर्फ रोहित शर्मा कर पाएं हैं. रोहित ने 94 मैचों में 2766 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 19 अर्द्धशतक और 1 शतक आए हैं. वानखेड़े में रोहित का औसत 35 का है जबकि स्ट्राइक रेट 140 का. जबकि सूर्या ने इस मैदान पर 62 पाारियों में 1986 रन बनाए हैं. 40.5 की औसत और 159 की स्ट्राइक रेट से.  

मुंबई की आगे का राह है मुश्किल

बात अगर मौजूदा सीजन की करें तो उन्होंने 7 मैचों में 157 रन बनाए हैं. 143 की स्ट्राइक रेट से. सूर्या मुंबई के लिए इस सीजन दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. मुंबई को अपने पिछले मैच में वानखेड़े में ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 103 रन से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद मुंबई को प्लेऑफ की किसी भी संभावना को जिंदा रखने के लिए अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे और इसकी शुरुआत हैदराबाद के खिलाफ ही करनी होगी. मुंबई के लिए यह टास्क आसान नहीं होने वाला है.

मुंबई की टीम पूरे सीजन में कभी एक टीम की तरह बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन करती नजर नहीं आई है. कप्तान हार्दिक के लिए सभी खिलाड़ियों को एकजुट रखते हुए प्रदर्शन करवाना एक बड़ी चुनौती है. कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की फॉर्म और रोहित शर्मा की इंजरी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है.  

क्या असर दिखाएगी वानखेड़े की पिच

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है. पिच हार्ड और फ्लैट है, जिससे गेंदबाजों को सही बाउंस और गति मिलती है और बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेलते हैं. तेज गेंदबाजों को पारी की शुरुआत में थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ती है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है. स्पिनर्स को बीच के ओवरों में अच्छा टर्न मिल सकता है, हालांकि ऐसा बहुत कम देखने को मिला है. शाम होते-होते ओस जमने की उम्मीद है, यह एक ऐसा फैक्टर है जो दूसरी इनिंग्स में चेज करने वाली टीम के लिए काफी फायदेमंद होगा. इसलिए टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं.

यह भी पढ़ें: MI vs SRH IPL 2026: मुंबई का कप्तान बनने के बाद हार्दिक पांड्या का 'डंक' गायब, बेहद खराब है रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: पंजाब का विजयी रथ रोक राजस्थान ने मचाई खलबली, बिगड़ा इन टीमों का गणित, जानें समीकरण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com