विज्ञापन

MI vs LSG IPL 2026: सूर्यकुमार यादव के निशाने पर मेगा रिकॉर्ड, 9 रन बनाते ही रोहित-कोहली के इस क्लब में होंगे शामिल

MI vs LSG IPL 2026: सूर्यकुमार यादव वानखेड़े में लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में 9 रन बनाते ही भारत में किसी एक वेन्यू पर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ जाएंगे.

MI vs LSG IPL 2026: सूर्यकुमार यादव के निशाने पर मेगा रिकॉर्ड, 9 रन बनाते ही रोहित-कोहली के इस क्लब में होंगे शामिल
Suryakumar Yadav need 9 Runs for 2000 T20 Runs at Wankhede

MI vs LSG IPL 2026, Suryakumar Yadav on verge of Big Record: आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले में अगर सूर्यकुमार यादव 9 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के खास क्लब में शामिल होंगे. सूर्या ने वानखेड़े में अभी तक 63 पारियों में 159 की स्ट्राइक रेट से 1991 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 15 अर्द्धशतक और दो शतक आए हैं. सूर्या 9 रन बनाते ही वानखेड़े पर 2 हजार रन पूरे कर लेंगे और किसी एक भारतीय वेन्यू पर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ जाएंगे. 

चिन्नास्वामी के किंग कोहली, वानखेड़े के 'राजा' रोहित

टी20 मुकाबलों में किसी एक भारतीय वेन्यू पर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. कोहली चिन्नास्वामी के किंग हैं और उन्होंने 111 पारियों में इस मैदान पर 3864 रन बनाए हैं. कोहली का स्ट्राइक रेट 145 का है. उनके बल्ले से इस दौरान 29 अर्द्धशतक और 4 शतक आए हैं. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं.

रोहित शर्मा ने वानखेड़े के मैदान पर 94 पारियों में 140 की स्ट्राइक रेट से 2766 रन हैं, जबकि उन्होंने 19 अर्द्धशतक और एक शतक लगाया है. रोहित वानखेड़े में फिलहाल अकेले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने  इस मैदान पर 2 हजार से अधिक टी20 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं. 

डिविलियर्स ने चिन्नास्वामी में 59 पारियों में 160 की स्ट्राइक रेट से 1991 रन हैं. 15 पचासे और एक सेंचुरी इस दौरान उनके बल्ले से आई है. जबकि सूर्या ने वानखेड़े में 1991 रन बनाए हैं. वहीं क्रिस गेल ने चिन्नास्वामी में 49 पारियों में 163 की स्ट्राइक रेट से 1813 रन बनाए हैं और वो सूची में पांचवें स्थान पर हैं. 

दूसरे 4 हजारी बनने पर नजरें

सूर्यकुमार यादव अगर आज 67 रन बनाने में सफल होते हैं तो वह मुंबई इंडियंस के लिए 4 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज होंगे. उनसे पहले सिर्फ रोहित शर्मा ऐसा कर पाए हैं. सूर्या ने अभी तक मुंबई के लिए 121 पारियों में 3933 रन बनाए हैं. औसत 37.1 का है और स्ट्राइक रेट 151 का. मुंबई के लिए सूर्या ने 29 अर्द्धशतक और 2 शतक लगाए हैं.

सूर्या की कोशिश वापसी पर

सूर्यकुमार यादव मौजूदा सीजन में सिर्फ 183 रन बना पाए हैं. उन्होंने 9 मैचों में 20.33 की औसत और 144 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. 2015 के बाद से सूर्या ने कभी भी आईपीएल में इतना खराब प्रदर्शन नहीं किया था. 2015 में उनका औसत 17.44 का था और स्ट्राइक रेट 138.93 का. सूर्या इस सीजन एक अर्द्धशतक लगा चुके हैं. जब मुंबई पर प्लेऑफ के बाहर होने की तलवार लटक रही है, सूर्या जोरदार वापसी करना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Mumbai Indians: वर्ल्ड कप के हीरो, आईपीएल में जीरो...टीम इंडिया को बनाया चैंपियन, लेकिन मुंबई इंडियंस को ले डूबे

यह भी पढ़ें: फिर बदले राजस्थान रॉयल्स के मालिक, मित्तल फैमली-अदार पूनावाला ने मिलकर खरीदा, लगभग 15,653 करोड़ में हुई डील

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com